भारत कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? वेस्टइंडीज ने 2016 में तोड़ा था विराट कोहली का सपना, देखें सेनेरियो

Updated on 27-02-2026 12:29 PM
चेन्नई: चेपॉक स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से करारी मात दी। इस धमाकेदार जीत के साथ सूर्यकुंमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की रेस में खुद को मजबूती से बरकरार रखा है और सुपर-8 की अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया को एक मैच जीतना जरूरी है, जोकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाना है।

टीम इंडिया की बड़ी जीत

भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर रनों का सैलाब लाते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा के 55 रनों के बाद हार्दिक पंड्या (23 गेंद पर नाबाद 50) और तिलक वर्मा (16 गेंद पर नाबाद 44) ने अंतिम ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। कप्तान सूर्या ने भी 13 गेंदों पर 33 रनों का कैमियो खेला। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

टीम इंडिया का सेमीफाइनल समीकरण क्या है?

अब सेमीफाइनल का पूरा गणित रविवार 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच पर टिक गया है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, ऐसे में भारत के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है, वेस्टइंडीज को हराओ और सेमीफाइनल का टिकट पाओ। लेकिन अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ता है और बेनतीजा रहता है तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज आगे निकल जाएगा और भारत बाहर हो जाएगा।

10 साल पुरानी हार का लेना है बदला

यह मुकाबला भारतीय फैंस को 10 साल पहले (2016) की याद दिला रहा है, जब टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। उस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 89 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन वेस्टइंडीज ने 193 रन के बड़े टारगेट को 19.4 ओवर में चेज कर लिया था। बाद में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी को जीता था।

अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया के पास उस पुरानी हार का हिसाब चुकता करने और सेमीफाइनल में प्रवेश करने का सुनहरा मौका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.