NZ vs IND तीसरे T20 मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, क्या होंगे ये 2 बदलाव?

Updated on 22-11-2022 04:46 PM

 नई दिल्ली 
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को आज तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। ये मुकाबला नैपियर में खेला जाएगा, जो काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि मेजबान टीम की निगाहें सीरीज में बराबरी पर होंगी। ऐसे में सबसे अहम बात ये होगी कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। 

भारतीय टीम की बात करें तो बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आती है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम मैनेजमेंट दो खिलाड़ियों को आराम दे सकता है, जिनमें एक सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं और दूसरे भुवनेश्वर कुमार या अर्शदीप सिंह। इनकी जगह संजू सैमसन और उमरान मलिक को मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत के पास अपनी छाप छोड़ने का आखिरी मौका होगा। 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव/संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज

वहीं, अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो एक बदलाव निश्चित रूप से होगा, क्योंकि कप्तान केन विलियमस इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर मार्क चैपमैन टीम के साथ जुड़े हैं, लेकिन मैनेजमेंट माइकल ब्रेसवेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है। इसके अलावा शायद ही कीवी टीम में कोई बदलाव इस सीरीज डिसाइडर मैच के लिए देखने को मिलेगा। 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन/माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी(कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.