अमेरिकी टैरिफ के दंश से भारत को केसे राहत पहुंचा रहा है चीन, जानिए पूरी बात

Updated on 22-11-2025 01:11 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ (US Tariff) के दंश के बीच भारतीय निर्यातकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारत का चीन को निर्यात इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में हर महीने बढ़ा है। अक्टूबर में तो यह 42% तक बढ़ गया। इससे भारत को अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ (शुल्क) के असर को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली है।

कितना हो गया निर्यात

इस साल अप्रैल से अक्टूबर के दौरान, चीन को भारत का निर्यात पिछले साल की तुलना में 24.7% बढ़कर $10.03 बिलियन हो गया। इसमें पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, टेलीकॉम इंस्ट्रुमेंट्स और मरीन प्रोडक्ट्स सबसे आगे रहे। हालांकि, इस अवधि में भारत का कुल निर्यात सिर्फ 0.63% ही बढ़ा। एक अधिकारी ने कहा, "यह द्विपक्षीय व्यापार के सबसे मजबूत दौरों में से एक है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया भर में मांग अनिश्चित है और कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के निर्यात क्षेत्र सिकुड़ रहे हैं।"

भारतीय सामानों का सबसे बड़ा आयातक चीन

इस समय चीन भारत के लिए सामान का सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है। अप्रैल-अक्टूबर के दौरान चीन से $73.99 बिलियन का सामान भारत आया। इस दौरान चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा (जितना हम खरीदते हैं और जितना बेचते हैं, उसका अंतर) $64 बिलियन रहा।

लगातार बढ़ रहा है निर्यात

इस साल अप्रैल में चीन को निर्यात 11% बढ़ा था। जुलाई में यह बढ़कर 28% और सितंबर में 33% हो गया। अप्रैल-अक्टूबर के दौरान चीन भारत का चौथा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन था। हालांकि, अक्टूबर में चीन को हुआ मजबूत निर्यात, भारत के कुल निर्यात के प्रदर्शन से अलग है। उस महीने, अमेरिका द्वारा 27 अगस्त से लागू किए गए 50% टैरिफ के कारण, भारत का कुल निर्यात 11.8% घटकर $34.38 बिलियन रह गया। ऊपर से सोने के आयात में बढ़ोतरी के कारण भारत का व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड $41.68 बिलियन हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.