हवे रंगदार बेतिया जिला हो... कट्टा तानकर डांसर ने मटकाई कमर तो साइड पकड़ने लगे लोग, वीडियो पर मचा तहलका

Updated on 31-10-2023 01:49 PM
पश्चिम चंपारण: आपने 'तमंचे पर डिस्को' तो कई बार देखेंगे होंगे। जिसमें लड़कियां हाथ में पिस्टल या तमंचे के साथ ठुमके लगाती नजर आई होंगी। हालांकि, इन वीडियो में डांस कर रही लड़कियों के पास एक या दो पिस्टल ही नजर आए होंगे। अब हम आपको ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें ठुमके लगा रही डांसर्स के आगे मानो तमंचों का जखीरा ही पेश कर दिया गया। मंच पर डांस कर रही लड़कियों को एक शख्स एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा तमंचे दिखा रहा। भोजपुरी गाने पर ठुमको के साथ डांसर्स इन तमंचों को हाथ में लेकर लहराती नजर आ रहीं।


कट्टा के साथ लड़कियों के डांस का वीडियो

'आरा छपरा हो गइल जियान, देखते साइड हो जाला सिवान... हवे रंगदार बेतिया जिला हो...' भोजपुरी गाने के इसी बोल पर ये डांसर ठुमके लगा रही हैं। कट्टा तानकर डांसर ने ऐसी कमर मटकाई कि वहां मौजूद लोग भी झूम उठे। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ दो लड़कियों के जबर डांस का वीडियो तहलका मचा रहा। आप भी 'तमंचे पर डिस्को' का वीडियो ये देख हैरान रह जाएंगे।

जानिए कहां का है ये 'तमंचे पे डिस्को'

'तमंचे पर डांस' का ये पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित सेनुवरिया गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के फेसबुक पर सेनुवरिया के 'लफंगा बाबू' नामक प्रोफाइल से शेयर किया गया है। सबदर हुसेन नाम के शख्स ने इसे शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि एनबीटी ऑनलाइन नहीं कर रहा। वीडियो में दोनों डांसर के हाथों में एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन अवैध हथियार नजर आ रहे।

क्या पुलिस करेगी कार्रवाई

लेडी डांसर भी दोनों हाथों में हथियार लेकर लहरा रहीं और ठुमके लगा रहीं। वहीं दूसरी डांसर के हाथों में 3-4 कट्टे हैं। इन कट्टों को लहराते हुए वो ठुमके लगा रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐसा वीडियो आया है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो काफी तेजी से वायरल हुए हैं, जिन पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन और डांस का ये चौंकाने वाला मामला फिर सामने आया है। अब देखना होगा कि इसमें पुलिस क्या कार्रवाई करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.