ईरान-इजरायल युद्ध से रूस की चांदी, धड़ाधड़ यू-टर्न ले रहे रूसी तेल टैंकर, दो भारत की ओर मुड़े

Updated on 07-03-2026 12:29 PM
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती दर पर तेल बेचने के लिए तैयार था। इसकी कीमत प्रति बैरल 50 डॉलर से नीचे आ गई थी। लेकिन समय ने ऐसा फेर लिया कि अब रूसी तेल की मांग बढ़ रही है। ऐसे में रूसी तेल प्रति बैरल 70 डॉलर को पार कर गया है। यानी रूस की चांदी होने लगी है। हालांकि रूस अभी भी भारत को डिस्काउंट रेट पर क्रूड ऑयल सप्लाई कर रहा है।

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में फैला तनाव रूस के लिए वरदान साबित हुआ है। इस युद्ध के कारण ईस्ट एशिया में खाड़ी देशों के तेल की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे में भारत समेत कई एशियाई देश रूस के तेल पर निर्भर हो गए हैं। रूसी तेल के टैंकर लगातार यू-टर्न लेकर एशियाई देशों की ओर मुड़ने लगे हैं। ऐसे ही रूसी के दो टैंकर, जो पूर्वी एशिया जा रहे थे, वे भारत की ओर मुड़ गए हैं

हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंका

ईरान युद्ध के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य ( Strait of Hormuz ) में तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। ऐसे में रूस के दो तेल टैंकरों ने अपनी दिशा बदलकर भारत की ओर रुख कर लिया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार ये टैंकर मूल रूप से पूर्वी एशिया जा रहे थे, लेकिन अब भारत में तेल उतारेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जहाजों में कुल मिलाकर करीब 14 लाख बैरल रूसी ‘यूराल्स’ क्रूड ऑयल है। यह वही ग्रेड है जो पहले भारतीय रिफाइनरियों के बीच काफी लोकप्रिय था। हालांकि इस साल अमेरिका के दबाव के कारण भारत में रूसी तेल की आपूर्ति कुछ कम हुई है। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने इसमें 30 दिन की छूट दी है।

किस टैंकर में कितना तेल?

  • Odune नाम का सुएजमैक्स टैंकर करीब 7.3 लाख बैरल तेल लेकर बुधवार को ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंच गया।
  • Matari नाम का अफ्रामैक्स टैंकर 7 लाख बैरल से ज्यादा तेल के साथ गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर पहुंचेगा।
  • Indri नाम का सुएजमैक्स टैंकर, जो पहले सिंगापुर जा रहा था, इस हफ्ते अरब सागर में दिशा बदलकर भारत की ओर मुड़ गया है। इसमें करीब 7.3 लाख बैरल यूराल्स क्रूड ऑयल है।

जेट फ्यूल टैंकर भी एशिया की ओर मुड़े

ईरान युद्ध के कारण कई जेट फ्यूल टैंकरों ने यूरोप की बजाय एशियाई बाजारों की ओर रुख कर लिया है। शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार Navig8 Honor नाम का टैंकर, जो पश्चिमी बाजारों की ओर जा रहा था, उसने दिशा बदलकर अब साउथ-ईस्ट एशिया की ओर रुख कर लिया है। इस टैंकर में करीब 75,000 टन (करीब 5.91 लाख बैरल) जेट फ्यूल है। ऊर्जा विश्लेषण कंपनी Vortexa के एशिया-प्रशांत विश्लेषण प्रमुख इवान मैथ्यूज के अनुसार मौजूदा समय में बाजार की स्थिति ऐसी है कि भारत से जेट फ्यूल को यूरोप की बजाय एशियाई देशों को भेजना ज्यादा लाभदायक हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.