60 डिग्री शॉट कैसे खेल लेते हैं सूर्यकुमार यादव, शतकीय पारी के बाद दिया मजेदार जवाब

Updated on 08-01-2023 07:11 PM
राजकोट: सूर्यकुमार यादव ने 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2023 की पहली पारी में वह फेल रहे। लेकिन दूसरी पारी में फिफ्टी लगाने के बाद तीसरी पारी में शतक ठोक दिया है। श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में सूर्या ने 112 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के सामने करो या मरो के मुकाबले में 229 रनों का लक्ष्य रखा।


शतक जड़ने पर क्या बोले सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी के बाद कहा कि वह इस पारी से काफी खुश हैं। पारी के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स के दिये इंटरव्यू में कहा, 'जिस तरह से पारी चली उससे मैं वास्तव में खुश हूं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनाकर कप्तान ने बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाया।
    सूर्या 360 डिग्री शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। इसपर उनसे पूछा गया कि क्या वह पहले से निर्धारित कर लेते हैं कि कौन सा शॉर्ट खेलना है। टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,'कुछ शॉट पहले से तय होते हैं, लेकिन ये वो शॉट हैं जो मैं पिछले एक साल से खेल रहा हूं और मैं कुछ अलग नहीं कर रहा हूं। 2022 का फॉर्म जा चुका है, यह 2023 में एक नई शुरुआत है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा।


    टी20 में तीसरा शतक

    सूर्यकुमार यादव का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा शतक है। उनहोंने पिछले साल इंग्लैंड में शतकीय पारी खेली थी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके बल्ले से शतक निकला था। अब उन्होंने भारत में शतक जड़ दिया है। सूर्या टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ 5वें बल्लेबाज हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 4 जबकि न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और चेक रिपब्लिक के सबावून दविजी ने तीन शतक लगाए हैं। उन्होंने 45 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका सबसे तेज और भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.