कितना कारगर रहा IPL 2023 में इंपैक्ट प्लेयर का नियम, इन आंकड़ों से समझ लीजिए

Updated on 01-06-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे आईपीएल-16 में 21 विकेट लेकर सीजन के छठे श्रेष्ठ गेंदबाज रहे। सीएसके की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले इस पेसर ने हालांकि 9.92 की इकॉनमी से रन भी लुटाए। सीजन के टॉप-20 गेंदबाजों में तुषार की इकोनॉमी सबसे खराब रही, लेकिन उनके कप्तान एमएस धोनी उनकी इस खामी को लेकर ज्यादा परेशान नहीं थे। तुषार ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘एक बार मैंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की तो धोनी मेरे पास आए और कहा कि नए इम्पैक्ट नियम के आने से 200+ टोटल न्यू नॉर्मल होगा।’ तुषार का यह बयान धोनी के क्रिकेटिंग समझ की झलक है जिसकी बदौलत उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया।

कुल 12-12 प्लेयर के साथ खेले
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर फैंस और प्लेयर्स के मन में कई सवाल थे। लेकिन लीग शुरू होने के करीब एक हफ्ते बाद तक लगभग सभी टीमें इस नए नियम को लेकर सहज हो चुकी थीं। इस नए नियम को लेकर सभी ने के ही स्ट्रैटिजी को अपनाया। पहले बैटिंग करते हुए टीमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरीं और बॉलिंग के दौरान उस बल्लेबाज की जगह एक बॉलर को शामिल किया।

इसी तरह यदि पहले बॉलिंग चुनी है तो वे एक अतिरिक्त बोलर के साथ उतरे और फिर उसे किसी बल्लेबाज से बदल दिया। लेकिन कभी कभी कुछ टीमों ने कुछ अलग तरीका अपनाया। एक तरीके से टीमें 12-12 प्लेयर के साथ मुकाबला खेलने उतर रही थीं।

पिछले साल से दोगुनी बार
वह इम्पैक्ट प्लेयर का नया नियम ही था जिसकी वजह से इस बार कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। इस सीजन कुल 37 बार टीमों ने 200 प्लस का टोटल खड़ा किया। पिछले सीजन 18 बार टीमों ने 200 प्लस के टोटल बनाए थे, जोकि तब एक रिकॉर्ड था। इस सीजन आईपीएल का यह रेकॉर्ड दोगुना हो गया। इस सीजन रनों की रफ्तार भी तेज रही। इस सीजन 8.99 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बने। 2018 में 8.64 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बने थे, जो इस सीजन की शुरुआत से पहले किसी एक सीजन रन बनने की सबसे तेज रफ्तार थी।

होमग्राउंड पर मिली हार
शायद वह इम्पैक्ट प्लेयर का नियम ही रहा जिसकी वजह से होम ग्राउंड का एडवांटेज टीमें नहीं उठा सकीं। कुल 69 लीग मैचों में से 27 बार ही होम टीम मैच जीतने में सफल रही। इस सीजन होम टीम का विनिंग पर्सेंट 39.1 का रहा जो कि आईपीएल के किसी भी एडिशन के मुकाबले सबसे कम रहा। केवल मुंबई इंडियंस, चेन्नै सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों का होम ग्राउंड पर जीत-हार का रेकॉर्ड बेहतर रहा। होम ग्राउंड पर सबसे खराब प्रदर्शन सनराइडर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का रहा, जिन्होंने सात में से सिर्फ एक मैच जीते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.