टैक्स सेविंग के लिए कितनी बेहतर है एनपीएस वात्सल्य? जानें NPS की तरह 2 लाख रुपये की कटौती मिलेगी या नहीं

Updated on 29-09-2024 12:56 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले हफ्ते NPS वात्सल्य योजना को लॉन्च किया था। यह नाबालिग बच्चों के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स को सुरक्षित करने के लिए एक निवेश योजना है। इसमें बच्चे के नाम पर अकाउंट खोला जाता है। हालांकि पैरेंट्स या अभिभावक नाबालिग बच्चे की ओर से NPS वात्सल्य में निवेश कर सकते हैं। सरल शब्दों में कहें तो जो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपके लिए है, वही NPS वात्सल्य आपके बच्चे के लिए है।

बात आती है कि क्या इसमें निवेश करके NPS की तरह टैक्स सेविंग की जा सकती है? दरअसल, रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने के अलावा NPS आपको टैक्स बचाने में भी मदद करता है। NPS में निवेश करने पर दोनों टैक्स व्यवस्थाओं में टैक्स बेनिफिट मिलता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि NPS वात्सल्य में निवेश करने पर भी टैक्स बेनिफिट मिलता है। हालांकि काफी लोगों को अभी यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि उन्हें टैक्स कटौती का लाभ मिलेगा या नहीं।

NPS में कितनी मिलती है टैक्स कटौती?


एनपीएस में निवेश करने पर निवेशकों को टैक्स में कटौती का लाभ मिलता है। यह लाभ नई और पुरानी, दोनों टैक्स व्यवस्थाओं में मिलता है। यह टैक्स बेनिफिट इनकम टैक्स की धारा 80CCD (1), 80CCD (1B) और 80CCD (2) के तहत मिलता है।

धारा 80CCD(1) के तहत एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये की टैक्स कटौती का लाभ ले सकते हैं। यह कटौती धारा 80C, धारा 80CCC और धारा 80CCD के तहत मिली कटौती का हिस्सा है। वहीं धारा 80CCD (1B) के तहत NPS में योगदान के लिए 50 हजार रुपये तक की अतिरिक्त कटौती मिलती है। इस प्रकार में एनपीएस में निवेश पर कुल 2 लाख रुपये की टैक्स कटौती का लाभ मिलता है।

एनपीएस वात्सल्य में टैक्स कटौती कितनी?


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एनपीएस वात्सल्य में निवेश करने पर सब्सक्राइबर इनकम टैक्स की धारा 80CCD(1) और धारा 80CCD(1B) के तहत टैक्स बेनिफिट्स का दावा कर सकते हैं। यानी यहां भी एनपीएस की तरह दो लाख रुपये की टैक्स कटौती की जा सकती है। लेकिन यह सही नहीं है।

हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार एक्सिस पेंशन फंड के एमडी और सीईओ सुमित शुक्ला बताते हैं कि फिलहाल एनपीएस वात्सल्य के तहत पैरेंट्स के लिए कोई टैक्स बेनिफिट मौजूद नहीं है। पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बताया कि उसने अभी तक एनपीएस वात्सल्य के लिए टैक्स नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अगर इसमें कोई बदलाव या नया प्रावधान पेश किया जाता है तो इसकी घोषणा आगामी बजट में की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.