देश में राजनीति को मायावती किस तरह से ले रहीं, क्या है उनकी रणनीति? बसपा की इस मीटिंग से साफ हो गया

Updated on 01-12-2023 12:34 PM
लखनऊ: अन्‍य दलों की तरह बहुजन समाज पार्टी भी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 30 नवंबर को लखनऊ में पार्टी कैडर की एक मीटिंग बुलाई है। इस दौरान उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में मिलीजुली सरकार की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि देश और यूपी सहित विभिन्न राज्यों में सरकारों की संकीर्ण, जातिवादी और जनविरोधी नीतियों के कारण राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में किसी एक पार्टी का वर्चस्व न होकर बहुकोणीय संघर्ष का रास्ता चुनने को लोग आतुर नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोकसभा का अगला चुनाव दिलचस्प, संघर्षपूर्ण होने की प्रबल संभावना है। इसमें बसपा की अहम भूमिका होगी।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश के बाद बसपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मायावती ने प्रदेश कार्यालय में यूपी और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अकेले दम पर चुनाव लड़ने के फैसले को अटल बताते हुए जमीनी स्तर पर जनाधार बढ़ाने की बात कही और प्रत्याशी चयन को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की रिपोर्ट लेने के बाद कमियां दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कैडर व्यवस्था को मजबूत करें और युवा मिशनरी लोग तैयार करें।

परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ और नोएडा में होगा बड़ा आयोजन


डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा लखनऊ और नोएडा में दो बड़े आयोजन करेगी। नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर छह मंडलों आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर के कार्यकर्ता जुटेंगे। लखनऊ में आंबेडकर स्मारक स्थल पर अन्य 12 जिलों के कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुटेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मायावती इन दोनों में से किसी आयोजन में शामिल नहीं होंगी। वह अपने आवास पर ही बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

छोटी स्थानीय पार्टियों से कोई परहेज नहीं


मायावती एक ओर तो अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं, वहीं मिलीजुली सरकार की आशंका भी जता रही हैं। उसमें बसपा की भूमिका अहम बता रही हैं। अब सवाल यह है कि आखिर बसपा की रणनीति क्या है? हाल ही में हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव से इस बात को समझा जा सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बसपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ समझौता किया। इससे जाहिर है कि I.N.D.I.A. और NDA से पार्टी ने भले दूरी बना रखी है, लेकिन छोटी स्थानीय पार्टियों से कोई परहेज नहीं है। इस तरह बसपा की कोशिश है कि किसी तरह इन राज्यों में अपना पुराना प्रदर्शन बरकरार रख ले या उसमें कुछ और सुधार कर ले। इसके बाद अगर अंतिम समय में कोई संभावना बनती है तो फिर गठबंधन की राह भी खुल सकती है। लोकसभा में कुछ भी सीटें आ गईं तो फिर चुनाव बाद गठबंधन की सरकार में वह शामिल हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.