भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले कैंडी में कैसा है मौसम, क्या हो पाएगा मैच

Updated on 02-09-2023 02:40 PM
कैंडी: श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप का मुकाबला होना है। फैंस इस मुकाबले में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शहर में दो दिनों से मौसम ठीक नहीं है। बारिश की वजह से मुकाबले पर असर पड़ सकता है। शुक्रवार की शाम को भी कैंडी में बारिश हुई थी। इसकी वजह से पूरा मैदान को कवर करना पड़ा था। आज मैच के दौरान भी बारिश होने की पूरी संभावना है।

सुबह कैसा है कैंडी का मौसम?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर मौसम का अपडेट जारी किया है। अकरम ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैंडी में अभी कैसा मौसम है। इसमें साफ दिख रहा है कि बारिश हो रही है। हालांकि अकरम ने बताया कि मौसम साफ हो रहा है। इसके साथ ही वह स्टेडियम से करीब एक घंटे दूर हैं। लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसमान काले बादल से घिरे हुए हैं।


स्टेडियम के ऊपर काले बादल

कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भी काले बादल छाए हुए हैं। सुबह से ज्यादा बारिश तो नहीं हुई है लेकिन काले बादल फैंस को डरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पिच कवर नहीं है लेकिन मैदान के कई हिस्से में कवर डले दिख रहे हैं।


स्टेडियम पहुंचने लगे हैं फैंस

इस बीच भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए फैंस स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। इसकी वजह से स्टेडियम हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है। लेकिन अगर बारिश होती है स्टेडियम में पहुंचे फैंस के साथ ही दोनों देशों को लोगों को भी काफी निराशा होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.