भारत-नेपाल मैच से पहले कैंडी में आज कैसा है मौसम, फैंस की उम्मीद जगा रहे सूरज देव

Updated on 04-09-2023 02:23 PM
भारत और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज का मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को कैंडी में खेला जाना है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में बारिश होने के कारण रद्द हो गया था। कैंडी में लगातार बारिश हो रही है और इससे एशिया कप के मैचों पर भी लगातार खतरा मंडरा रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच में भी बारिश दखल देगी और हो सकता है कि यह मैच भी पूरा ना हो। इस बात की पूरी संभावना है। लेकिन हम आपको इस समय का लेटेस्ट वेदर अपडेट बताते हैं जिसके बारे में जानकर शायद आपको चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आ जाए।

ऐसा है इस वक्त कैंडी में वेदर
सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक यूजर ने श्रीलंका के कैंडी से ही एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में दिख रहा है कि कैंडी में सुबह का मौसम पहले से बेहतर है। बारिश नहीं हो रही है और धूप भी निकल रही है। यूजर ने यह भी लिखा है कि अगर वेदर ऐसा ही रहा था तो भारत और नेपाल के बीच पूरा मैच हो सकता है।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार,जब रोहित शर्मा और रोहित पौडेल मैदान पर टॉस के लिए आएंगे तो आसमान पर काले बादल छाने की पूरी 100 प्रतिशत संभावना है। ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश की आशंका 71 फीसदी जताई जा रही है। वहीं रिपोर्टस के मुताबिक, एशिया कप के सुपर 4 के मुकाबले भी बारिश की वजह से श्रीलंका के दूसरे शहर दांबुला में शिफ्ट हो सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमान गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।


नेपाल की संभावित प्लेइंग 11: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, सोमपाल कामी, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.