और कितना गिरोगे... शिखर धवन ने उतारी शाहिद अफरीदी की इज्जत, पहलगाम वाले बयान पर लताड़ा

Updated on 29-04-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे भारत में रोष में है। इस घटना में 26 टूरिस्टों ने अपनी जान गंवाई। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसमें कोई शक नहीं कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उसमें पाकिस्तान का हाथ है, लेकिन यहां के पूर्व क्रिकेटर्स यह मानने को तैयार नहीं हैं। शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व खिलाड़ी भारत से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत मांग रहे हैं।
शाहिद अफरीदी के इस सबूत मांगने वाले बयान पर अब भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'कारगिल में भी हराया था, पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ शाहिद अफरीदी। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय, जय हिंद।'
शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना को बताया दोषी
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रतिक्रिया आई थी। इस पहलगाम आतंकी हमले के लिए अफरीदी ने भारतीय सेना को दोषी ठहराया है। उन्होंने पाकिस्तान के शामिल होने का सबूत भी मांगा और घटना पर मीडिया कवरेज की आलोचना की। सिर्फ इतना ही नहीं, अफरीदी ने कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए भी निशाना साधा।
शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए भारतीय सेना के लिए आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया था। टीवी पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा, 'वहां पर पटाखा फट जाता है कि पाकिस्तान ने किया। तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और ये घटना हो गई।' बता दें कि यह पहली बार नहीं जब शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अफरीदी को जब भी मौका मिलता है वह भारत विरोधी बयान देकर सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश में रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.