किस्त पर महंगाई का 'सिक्सर' होम लोन पर कितनी बढ़ेगी EMI, जानें पूरा हिसाब

Updated on 09-02-2023 06:39 PM
नई दिल्ली: आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को लगातार छठी बार रेपो रेट (Repo rate) में इजाफा कर दिया है। इस बार आरबीआई ने 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब रेपो रेट 6.50 फीसदी पर पहुंच गई है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने से अब लोगों की होम लोन की ईएमआई ( EMI) भी महंगी हो जाएगी। दरअसल आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब सरकारी-निजी बैंकों से लेकर हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां तक सभी होम लोन ( Home Loan) की ब्याज दरों ( Interest Rate) में इजाफा करेंगी। आरबीआई ने साल 2022 में पांच मॉनिटरी पॉलिसी की बैठकों में 2.25 फीसदी रेपो रेट बढ़ाई थी। जिन लोगों ने होम लोन ले रखा है अब उनकी ईएमआई पर इस रेपो रेट का सीधा असर पड़ने वाला है। अगर किसी ने 20, 30, 40 और 50 लाख या इससे ज्यादा का होम लोन ले रखा है तो अब उनकी ईएमआई कितनी बढ़ जाएगी? आईए आपको बताते हैं रेपो रेट की इस बढ़ोतरी से ईएमआई में कितना इजाफा होने वाला है। आप इस तरह से अपनी ईएमआई कैलकुलेट कर सकते हैं।

रेपो रेट में बढ़ोतरी से आपकी ईएमआई कितनी महंगी होगी इसे ऐसे समझिए किसी ने 20 लाख रुपये का होम लोन 8.60 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 20 साल के लिए ले रखा है। ऐसे में वह अपने होम लोन के लिए हर महीने 21,854 रुपये की ईएमआई चुका रहा है। अब रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होने के बाद ब्याज दर बढ़कर 8.85 फीसदी हो जाएगी। ऐसे में उसे 21,854 की जगह अब 22,253 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। इस तरह से देखें तो उसकी ईएमआई करीब 400 रुपये तक महंगी हो जाएगी। वहीं अगर किसी ने अप्रैल 2022 में 40 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए 6.6 फीसदी ब्याज दर पर लिया होगा, तो उसे 30,060 रुपये हर महीने ईएमआई चुकानी पड़ रही होगी। अब रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अगर उसके होम लोन पर ब्याज दर बढ़कर 9 फीसदी हो जाए तो उसे हर महीने 35,989 रुपये ईएमआई चुकानी होगी। इसी तरह अगर 50 लाख का होम लोन 20 साल के लिए 6.6 फीसदी ब्याज दर पर लिया है, तो 37,575 रुपये हर महीने ईएमआई चुकानी होगी। अब अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अगर ब्याज दर 9 फीसदी पहुंच जाए तो यही ईएमआई बढ़कर 44,986 रुपये हो जाएगी। चार्ट में देखिए आपको पहले की तुलना में अब कितने पैसे चुकाने होंगे।

आरबीआई ने पिछले साल 5 बार बढ़ाई थी रेपो रेट

आरबीआई ने इस बार लगातार छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके पहले आरबीआई ने 5 बार रेपो रेट में इजाफा किया है। एक साल में आरबीआई ने कुल 225 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में इसमें 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसे बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया गया था। रेपो रेट बढ़ने से सबसे ज्यादा झटका आम आदमी को लगा है। आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है।

जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी ईएमआई


अमाउंटअवधि (साल)6.6% ब्याज दर के हिसाब से ईएमआई9% ब्याज दर के हिसाब से ईएमआई
40 लाख2030,06035,989
50 लाख2037,57544,986
1 करोड़2075,24089,973
2 करोड़201,50,2801,79,945


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.