बॉक्सिंग में इस बार भारत की कितनी उम्मीदें हैं, क्या पहली बार लग पाएगा 'गोल्डन पंच'

Updated on 20-07-2024 01:58 PM
अभिषेक उपाध्याय, नई दिल्ली: रेसलिंग की तरह ही बॉक्सिंग में भी भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पुरुषों से ज्यादा ओलिंपिक कोटा हासिल किए हैं। अमित पंघाल (51 किलो वर्ग) और निशांत देव (71 किलो वर्ग) के अलावा निखत जरीन, प्रीती पवार, जैस्मिन लंबोरिया और लवलीना बोरगोहेन पैरिस में भारत की चुनौती पेश करेंगे। हाल फिलहाल भारतीय महिला मुक्केबाजों ने इंटरनेशनल स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना ने तोक्यो गेम्स के बाद 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप (नई दिल्ली) में गोल्ड मेडल जीता था। वह एशियन गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल हासिल करने में भी कामयाब रही थीं।

निखत से गोल्डन पंच की आस

निखत ने इस्तांबुल 2022 और नई दिल्ली 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। एशियन गेम्स 2022 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साल 2022 कॉमनवेल्थ में भी उन्होंने गोल्डन पंच लगाया था। ऐसे में सबसे ज्यादा उम्मीदें इन्हीं दो मुक्केबाजों से हैं। प्रीती और जैस्मिन ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी-अपनी वेट कैटिगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। निशांत ताशकंद में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। अमित पर भी भारत को पहला गोल्ड और सिल्वर दिलाने का दारोमदार है। वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच लगाने में सफल रहे थे। भारत ने अभी तक ओलिंपिक बॉक्सिंग में कुल तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। बीजिंग ओलिंपिक में विजेंद्र सिंह ने बॉक्सिंग में भारत को पहला मेडल दिलाया था। फिर मेरीकॉम और लवलीना ने भी ब्रॉन्ज जीता। इस बार भारत को अपने बॉक्सर्स से 'गोल्डन पंच' लगाने की आस है।भारतीय टीम में कौन-कौन हैं?
मेंस: अमित पंघाल (51 किलो), निशांत देव (71 किलो)
वीमेंस: निखत जरीन (50 किलो), प्रीती पवार (54 किलो), जैस्मिन लंबोरिया(57 किलो), लवलीना बोरगोहेन (75 किलो)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.