अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र? जानें कहां-कहां हैं प्रॉपर्टी और होटल कारोबार

Updated on 24-11-2025 02:31 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 24 नवंबर को आखिरी सांस ली। हाल ही में वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज कराकर लौटे थे। उसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से सांस लेने संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। धर्मेंद्र अपने पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में खूब दौलत कमाई है। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की कुल संपत्ति 450 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह दौलत 1960, 70 और 80 के दशक में लीड एक्टर के तौर पर फिल्मों से कमाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने डेब्यू फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' के लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपये मिले थे। उनकी दौलत का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में है। महाराष्ट्र के लोनावाला में उनका 100 एकड़ का फार्महाउस है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह प्रॉपर्टी उनकी नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा है।

लग्जरी रिसॉर्ट बनाने की थी प्लानिंग

महाराष्ट्र में धर्मेंद्र के घरों की कीमत 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जाती है। उन्होंने खेती और गैर-खेती वाली जमीन भी खरीदी है, जिसकी कुल कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे लोनावाला में अपने फार्महाउस के पास 30 कॉटेज वाला एक लग्जरी रिसॉर्ट बनाने की भी सोच रहे थे।

लग्जरी कारें और प्रोडक्शन हाउस

धर्मेंद्र को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक था। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में 1960 में खरीदी उनकी फिएट से लेकर विंटेज फिएट और मर्सिडीज बेंज तक शामिल हैं। उनकी कोई गाड़ी लाखों में हैं, तो कोई करोड़ों की है। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस में भी पैसा लगाया और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। धर्मेंद्र ने साल 2022 में ' गरम धरम ढाबा ' नाम से होटल बिजनेस में भी कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने करनाल हाईवे पर 'ही-मैन' नाम से एक और रेस्टोरेंट खोला।

अंत तक फिल्मों से कमाई

हाल ही में धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये मिले थे। यह फिल्म 23 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.