पहले दिन कितना कमाएगी अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय

Updated on 07-10-2022 06:42 PM
नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की फिल्म गुडबाय (Goodbye Box) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म बीते कई दिनों से चर्चा में है और इसके गाने और ट्रेलर-टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में आपको बताते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

पहले दिन कितना कमा सकती है फिल्म
बता दें कि गुडबाय एक दिल को छूने वाली फैमिली फिल्म है और इस फिल्म के साथ ही रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। पुष्पा की सक्सेस के बाद से ही रश्मिका की फैन फॉलोइंग पैन इंडिया हो गई है और उनके फैन्स उन्हें अधिक से अधिक फिल्मों में देखना चाह रहे हैं। फिल्म आज (7 अक्टूबर) को रिलीज हुई है और ये कोई बड़ी बजट वाली फिल्म नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है और फिल्म 2 से 3 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी
गुडबाय की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अपने आप में काफी बिखरा हुआ है, जैसे एक आम परिवार इन दिनों देखने को मिलता है। बच्चे अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और बूढ़े मां-बाप बच्चों की राह ताकते रहते हैं। फिल्म की कहानी मोड़ लेती है, जब मां (नीना गुप्ता) की मौत हो जाती है और देश-विदेश के अलग अलग हिस्सों से बच्चे वापस आते हैं। किसी को आखिरी वक्त के रीति- रिवाज से दिक्कत होती है, तो कोई अंतिम प्रक्रिया में भी ऑफिस का काम करता है। फिल्म में कई हंसने और भावुक करने वाले पल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.