'स्त्री 2' की सफलता से कितनी बदलेगी हिंदी फिल्मों की दुनिया? शाहरुख-सलमान जैसे स्‍टार्स के लिए भी है चुनौती

Updated on 13-09-2024 06:10 PM
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की इबारत को नए सिरे से लिख रही है। अपनी रिलीज के 22वें दिन इसने देश में प्रतिष्‍ठ‍ित 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली। ऐसा करने वाली यह छठी हिंदी फिल्म है। 'स्त्री 2' की जबरदस्‍त सफलता को इतना खास इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि फिल्म की स्टारकास्ट में कोई सुपर सितारा मौजूद नहीं है। जबकि इसका बजट भी महज 60 करोड़ रुपये है, जो किसी भी दूसरी बड़ी फिल्‍मों के मुकाबले काफी कम है।

'स्‍त्री 2' से पहले 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालें, तो साल 2017 में तेलुगू से हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहली बार बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी। तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह रेकॉर्ड कोई हिंदी फिल्म तोड़ पाएगी। लेकिन बीते साल 2023 में आई चार फिल्मों ने यह कारनामा कर दिखाया। इनमें शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान', सनी देओल की 'गदर 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने न सिर्फ 500 करोड़ क्लब में एंट्री की, बल्कि 'बाहुबली 2' का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया।

स्टारडम का दम को चुनौती


दिलचस्‍प बात यह है कि इससे पहले 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'जवान', 'पठान', 'एनिमल', 'गदर 2' और 'बाहुबली 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लीड सितारे शाहरुख खान, सनी देओल, रणबीर कपूर और प्रभास जैसे सुपरस्‍टार्स हैं। ये वो सितारे हैं, जो पहले भी कई दफा अपने स्टारडम के दम पर टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाकर मोटी कमाई कर चुके हैं। जबकि 'स्‍त्री 2' के साथ ऐसा नहीं है। फिल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्र‍िपाठी जैसे मंझे हुए स्‍टार्स तो हैं, लेकिन उनमें सिर्फ अपने बूते सिनेमाघरों में भीड़ जुटाने का माद्दा थोड़ा कम है। और तो और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आगे आने वाली फिल्में भी ऐसा कोई कमाल कर पाएंगी, इसकी संभावना कम है।

सक्‍सेस का नया फॉर्मूला 'हॉरर कॉमेडी'


फिल्मी दुनिया के जानकार 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता को बंपर सक्‍सेस के नए फॉर्मूले की तरह भी देख रहे हैं। बीते साल हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' और इस साल इसी जॉनर की 'स्त्री 2' की बंपर सफलता के बाद अब इस जॉनर की कई फिल्में घोषित हो चुकी हैं, तो हॉरर कॉमेडी जॉनर की कई फिल्मों की प्लानिंग चल रही है। पिछले दिनों रिलीज 'मुंज्‍या' भी इसी जॉनर की एक और सुपरहिट फिल्‍म साबित हुई थी।

'स्त्री 2' ने बड़े सितारों की बढ़ाई टेंशन


दरअसल, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इससे पहले भी 'बधाई हो', 'बरेली की बर्फी', 'भूल भुलैया 2' और 'स्त्री' जैसी फिल्में सिर्फ अपने कॉन्टेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर चुकी हैं। लेकिन सिर्फ अच्छे कॉन्टेंट के दम पर फिल्म की जोरदार सफलता अब तक उसकी 100 करोड़ क्लब में एंट्री तक सीमित थी। जबकि 'स्त्री 2' ने जोरदार कॉन्टेंट के दम पर न सिर्फ 500 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री की, बल्कि बॉलीवुड के सुपरसितारों को भी उनके कमाई के रेकॉर्ड तहस-नहस करके तगड़ी चुनौती दे दी है।

स्‍टारडम से ज्‍यादा कॉन्टेंट की चर्चा


फिल्मी दुनिया के जानकारों की मानें, तो फिल्म 'स्त्री 2' की धमाकेदार सफलता फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, अभी तक कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर होने पर उसकी सफलता का क्रेडिट किसी सितारे के खाते में जाता था। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब फिल्म के सुपरहिट होने की वजह उसके दमदार कॉन्टेंट और सीधे दर्शकों से जुड़ाव को माना जा रहा है।

दर्शकों के बदलते मूड का खयाल


मतलब साफ है कि अब फिल्म की सफलता के लिए सुपरसितारे से ज्यादा उसका मजबूत कॉन्टेंट जरूरी है। फिल्म 'स्त्री 2' की जोरदार सफलता के बाद माना जा रहा है कि तमाम फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों में दर्शकों की बदली पसंद के मुताबिक बदलाव कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.