एमएस धोनी IPL में कब-कब विनिंग छक्का लगाने से चूके, हार के लिए मजबूर हुई टीम

Updated on 13-04-2023 08:19 PM
CSK vs RR IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार रात आईपीएल 2023 का एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने गजब का प्रदर्शन किया और चेन्नई को उसके घर में हराने का कारनामा किया, जो किसी भी टीम के लिए सबसे मुश्किल टास्क माना जाता है। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले के हीरो रहे संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में चेन्नई को विनिंग रन नहीं बनाने दिए।
पहला: CSK vs RR, Chepauk 2023
एमएस धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो टीम को 30 गेंदों पर 63 रनों की आवश्यकता थी और हाथ में 4 विकेट थे। उनके साथी रविंद्र जडेजा ने उस समय केवल दो गेंदों का सामना किया था। दोनों ने 17वें ओवर की समाप्ति तक राजस्थान रॉयल्स के स्पिनरों पर अटैक नहीं करने का फैसला किया। 2 ओवर में केवल 9 रन बनाए। धोनी ने 18वें ओवर में एडम जाम्पा को एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि सीएसके ने 14 रन बनाए।

सीएसके को अब राजस्थान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ दो ओवर में 40 रन चाहिए थे। जडेजा एक्शन में आए। उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। इस ओवर में 19 रन बने। अगर आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी। धोनी ने 20वें ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर दो छक्के जड़े। आखिरी 3 गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी। दो अन्य गेंदों में 1-1 रन बना। यहां संदीप ने शानदार यॉर्कर फेंकी और पूर्व भारतीय कप्तान आखिरी गेंद पर केवल एक रन ही ले सके। उन्होंने केवल 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन विनिंग सिक्स नहीं लगा सके।
दूसरा: RCB vs CSK, Chinnaswamy 2019
एमएस धोनी और सीएसके के फैंस को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 2019 में भी निराशा हाथ लगी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और 161/7 का स्कोर बनाया। बैंगलोर के लिए पार्थिव पटेल ने 37 गेंदों में 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जबकि मोइन अली ने भी 16 गेंदों में 26 रनों की अहम पारी खेली। जडेजा, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर सभी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने पावरप्ले के दौरान ही 28 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान पर कुछ चमत्कारी करने की जिम्मेदारी थी और उन्होंने अपने ऊपर पूरे दबाव के साथ एक कठिन रन-चेज में शानदार ढंग से शुरुआती भी की।

सीएसके को आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे। धोनी मैदान पर थे तो उमेश यादव के हाथ में गेंद थी। धोनी ने पहली पांच गेंदों में तीन छक्के और एक चौका जड़कर अंतिम गेंद पर अंतर सिर्फ 2 रन पर ला दिया। आखिरी डिलीवरी को वह हिट करने में नाकाम रहे, लेकिन दौड़ लगा दी। यहां पार्थिव पटेल ने स्ट्राइकिंग ऐंड की ओर दौड़ रहे शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर दिया और इस तरह CSK सिर्फ एक रन से हार गई।
तीसरा: RPS vs SRH, Visakhapatnam 2016
एमएस धोनी 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) के लिए खेल रहे थे। उनकी टीम विशाखापत्तनम में 138 रनों का पीछा कर रही थी। मैदान पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी। आरपीएस के बल्लेबाजों के लिए भी यह आसान काम नहीं था। जॉर्ज बेली ने 40 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि अश्विन ने 25 गेंदों पर 29 रन बनाए। धोनी तब बल्लेबाजी के लिए आए जब उन्हें 40 गेंदों पर 60 रनों की आवश्यकता थी और 16वें ओवर की समाप्ति पर रन रेट 11.5 हो गया था।


मुस्तफिज़ुर रहमान ने अपने आखिरी दो ओवरों में केवल 13 रन दिए तो आशीष नेहरा के अंतिम ओवर में 14 रनों की आवश्यकता थी। पहली गेंद पर परेरा ने सिंगल तो दूसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर नेहरा ने थिसारा परेरा को हेनरिक्स के हाथों कैच आउट कराया तो अगली गेंद पर धोनी ने छक्का लगा दिया। अब मैच आसान लगने लगा था कि अगली गेंद पर धोनी रन आउट हो गए, जबकि आखिरी गेंद पर जाम्पा का विकेट गिरा। इस तरह धोनी की टीम जीत से 4 रन दूर रह गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.