वर्ल्ड कप के लिए कैसी हो टीम इंडिया जानिए ये 4 बड़े एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

Updated on 05-09-2023 02:18 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज दोपहर लगभग 1.30 बजे किया जाएगा। एशिया कप में खेल रही टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ियों के टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ ऐसे नाम हैं, जिनपर आज भी सवाल है। इसे लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी अलग-अलग राय रखते हैं। आइए जानते हैं कौन क्या कहता है..

केएल राहुल पर सुनील गावस्कर की खरी-खरी
महान सुनील गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है यह एक मुश्किल स्थिति है, क्योंकि अगर केएल राहुल 5 सितंबर से पहले कोई मैच नहीं खेले। आप उनकी स्थिति का आकलन कैसे करेंगे? क्योंकि अभ्यास मैच एक बात है और मैच फिटनेस दूसरी बात है। मुझे लगता है कि चयन के लिए यह एक कठिन निर्णय होगा। आप उसके साथ जोखिम नहीं ले सकते। मैं उन्हें लेने के पक्ष में हूं, क्योंकि वह हमेशा एक स्तरीय खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर यह विश्व कप टीम से पहले मैच की स्थिति में नहीं देखा जाएगा। मुझे लगता है कि उनके लिए विश्व कप टीम में बने रहना कठिन होगा।
गौतम गंभीर की टीम से श्रेयस अय्यर OUT, वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध क्रिकेट पंडित गौतम गंभीर ने इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए अपनी भारतीय टीम का चुनाव किया। उनकी पसंद अनुभव और युवा प्रतिभा के मिश्रण को दर्शाती है। उन्होंने अपनी टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं रखा, जबकि वॉशिंगटन सुदंर को जगह दी। हालांकि, इसके अलावा कोई सरप्राइज चुनाव नहीं किया।

वनडे विश्व कप 2023 के लिए गौतम गंभीर की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

संजय मांजरेकर ने भी श्रेयस अय्यर को नहीं चुना, शिखर धवन, कुलचा को किया शामिल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी भारतीय टीम की घोषणा की। मांजरेकर ने तीसरे ओपनर के तौर पर अनुभवी ओपनर शिखर धवन को शामिल किया। संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के पार्टनर के तौर पर शुभमन गिल का नाम लिया। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन को चुना, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। 58 वर्षीय ने स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को, सीमर के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का चुनाव किया

आकाश चोपड़ा क्या कहते हैं
आकाश चोपड़ा का मानना है कि मैं यह नहीं मान रहा हूं कि कोई बाहर से आया है। हालांकि युजी चहल और शिखर धवन वहां नहीं हैं। मुझे लगता है कि युजी चहल के बारे में बात की जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मैं यह क्यों कह रहा हूं कि उसके बारे में बात की जानी चाहिए? मुझे अक्षर बहुत पसंद हैं, लेकिन जडेजा और अक्षर एक ही तरह के बाएं हाथ के स्पिनर हैं और एक ही तरह के बल्लेबाज भी हैं, और आप उन दोनों को एक साथ खेलते हुए देखेंगे। हालांकि, उन्होंने जो टीम X.com पर चुनी उसमें इन दोनों को ही नहीं रखा, जबकि शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.