44 बिलियन डॉलर की 'चिड़िया' कैसे हुई 'आजाद

Updated on 28-10-2022 05:54 PM

44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की चर्चित ट्विटर डील पूरी हो चुकी है। अमीरों की फेहरिस्त में अर्श पर बैठे एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मालिक हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, 'चिड़िया आजाद हो गई है।' अब उनकी संपत्ति हमेशा चर्चा में रही है, तो इस डील के इनसाइड स्टोरी को भी समझना जरूरी हो गया है। 

खबर है कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर निजी संपत्तियों, निवेश, बैंक लोन समेत अन्य जगहों से जुटाए हैं। अब विस्तार से समझते हैं।

 रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में टेस्ला प्रमुख ने मन बनाया था कि वह डील में निजी तौर पर 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा का योगदान नहीं देंगे। इसका एक बड़ा हिस्सा (करीब 12.5 बिलियन डॉलर) शेयर की मदद से लोन के जरिए आना था। इसका मतलब था कि उन्हें अपने शेयर नहीं बेचने होंगे। 

हालांकि, बाद में उन्होंने लोन लेने का विचार छोड़ा और अप्रैल और अगस्त में दो बार में उन्होंने टेस्ला के 15.5 बिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए। अब मस्क इस पूरे लेनदेन में 27 बिलियन डॉलर से थोड़ी ज्यादा राशि का योगदान देंगे। खास बात है कि ट्विटर में मस्क पहले ही 9.6 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।

इन्वेस्टमेंट फंड
इस डील में उन्होंने 5.2 बिलियन डॉलर की राशि निवेश समूहों और अन्य बड़े फंड की मदद से जुटाई है। इनमें सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन का नाम भी शामिल है। उन्होंने डील में 1 बिलियन डॉलर निवेश किए हैं। कतर होल्डिंग की तरफ से भी कुछ राशि दी गई है। इसके अलावा सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने भी मस्क को करीब 35 मिलियन शेयर ट्रांसफर किए हैं। निवेश करने वाले ये सभी लोग ट्विटर में अंशधारक होंगे।

बैंक का कर्ज
इस डील की शेष 13 बिलियन डॉलर की राशि बैंक लोन से आई है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका, मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप और मिजुहो, बार्कले, सोशिएट जनरल और  बीएनपी परिबास का नाम शामिल है। खास बात है कि लोन को वापस करने की जिम्मेदारी मस्क की नहीं, बल्कि ट्विटर की होगी। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी 2022 के पहले मध्य में ऑपरेटिंग लॉस का सामना कर रही है और मुनाफा कमाने में भी मुश्किलों का सामना कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.