जिंदा कैसे रहेंगे... इरफान पठान ने पाकिस्तान के फिर लिए मजे, पड़ोसियों को लग गई होगी मिर्ची

Updated on 04-10-2023 02:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के मजे लेते ही रहते हैं। वह कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते जहां पाकिस्तान को ट्रोल किया जा सके। एशिया कप से तो इरफान और भी ज्यादा फॉर्म में हैं। वर्ल्ड कप 2023 से पहले पाकिस्तान टीम ने दो वॉर्मअप मैच खेले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान इरफान पठान ने फिर ऐसा ट्वीट किया, जिससे पाकिस्तानियों को मिर्ची लग गई होगी।

इरफान पठान ने क्या लिखा?

इरफान पठान ने पाकिस्तानियों के बारे में लिख दिया कि आप लोग इतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पडोसी एक्स पर हर चीज को व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। आप उतने जरूरी नहीं हो। सब कुछ आपके बारे में नहीं होता है। हालांकि मैं समझता हूँ कि यदि आप वैसा व्यवहार नहीं करेंगे जैसा आप लोग करते हैं, तो आप आकर्षण कैसे प्राप्त करेंगे और जिंदा कैसे रहेंगे!

क्या इरफान को करना पड़ा ये ट्वीट?

हर किसी के मन में यही सवाल है कि इरफान पठान ने ये ट्वीट क्यों किया, इसका क्या कॉन्टेक्स्ट है। दरअसल इस ट्वीट से पहले इरफान पठान ने वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच को लेकर लिखा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ से पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करवा रही थी। उनकी कुटाई होने के बाद भी प्रमुख गेंदबाज को अटैक पर नहीं ला रही थी। इसपर इरफान ने लिखा था- आजकल बहुत सी टीमें अभ्यास खेल खेलने में रुचि नहीं रखती हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे पठान के ट्वीट पर पाकिस्तान से कमेंट आने लगे। इसके जवाब में ही इरफान पठान ने वो ट्वीट किया। उन्होंने साफ बता दिया कि उनका यह ट्वीट पाकिस्तान को लेकर नहीं था और पाकिस्तानी खुल को महत्वपूर्ण मानना बंद कर दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.