कैसा रहेगा बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन का पिच, गेंदबाजों की होगी चांदी या बल्लेबाज करेंगे यहां राज

Updated on 02-07-2025 02:21 PM
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तैयारी जबरदस्त है, लेकिन पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में सवाल ये है कि बर्मिंघम में पिच से बल्लेबाज या फिर गेंदबाज किसे मदद मिलने वाली है। क्योंकि पिच के मिजाज के अनुसार ही दोनों टीमों की रणनीति तय होगा कि वह किस प्लान के साथ मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है पहले दिन की पिच।

बता दें कि बर्मिंघम में मैच से पहले धूप खिली हुई है, लेकिन पिच की कहानी कुछ और है। दो दिन पहले पिच पर 11 एमएम घास थी, लेकिन उसके नीचे की सतह सूखी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है पहली पारी में बड़े स्कोर बनेंगे, जैसा की हेडिंग्ले टेस्ट मैच में हुआ था। ऐसे में साफ है कि यहां पहली पारी में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होगा और बल्लेबाजों दबदबा देखने को मिलेगा।
क्या स्पिन गेंदबाजों को मिलेगी यहां मदद?
बता दें कि पिछले कुछ सालों से बर्मिंघम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिली है, लेकिन ये जरूर रहा है कि यहां ऑफ-स्पिनरों ने अपना प्रभाव छोड़ा है। खास तौर से नाथन लियोन और मोईन अली ने 2023 एशेज के पहले मैच में प्रभाव डाला था। इसके अलावा आर अश्विन ने 2018 में यहां शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में देखना ये होगा कि दोनों टीमें किस तरह के स्पिन गेंदबाजी के साथ मैदान पर उतरेंगे। पिच के अलावा अगर मौसम की बात करें तो खेल के पहले, चौथे और पांचवें दिन हल्की फुल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन उससे खेल पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।
पहले टेस्ट में टीम इंडिया को मिली थी हार
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला गया था। मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया के लिए हेडिंग्ले में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया था, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
 25 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके…
 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
Advt.