गेंदबाजों के लिए 'कब्रगाह' वानखेड़े की पिच पर कैसे तांडव करेंगे भारतीय? पारस म्हाम्ब्रे ने बताया मंत्र

Updated on 14-11-2023 02:57 PM
मुंबई: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा कि उनके बेजोड़ कौशल ने उन्हें मौजूदा विश्व कप में विभिन्न हालात में किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाया। भारतीय टीम विश्व कप में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है जहां उसका सामना बुधवार को मुंबई में न्यूजीलैंड से होगा। तेज गेंदबाजी हो या स्पिन, भारतीय गेंदबाजों ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है।

9 अलग विकेट पर 9 मैच, यूं ही नहीं भारतीय बॉलिंग सुपर हिट
जसप्रीत बुमराह (17 विकेट), मोहम्मद शमी (16 विकेट), मोहम्मद सिराज (12 विकेट), रविंद्र जडेजा (16 विकेट) और कुलदीप यादव (14 विकेट) ने टूर्नामेंट में अब तक अपना जलवा बिखेरा है। रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने म्हाम्ब्रे के हवाले से कहा, ‘विभिन्न कौशल के मामले में हमारे पास किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है। विभिन्न सतहों पर, ऐसा करने के लिए हमारे पास गेंदबाज हैं और हमने ऐसा किया है।’ उन्होंने कहा, ‘हम एकमात्र टीम थे जिसे अपने मुकाबले नौ अलग स्थलों पर खेले। इसलिए हम 9 अलग विकेट पर खेले, 9 अलग चुनौतियां।’

भारत के पास बुमराह जैसे मैच विनर हैं, कहीं भी कमाल कर सकते हैं
म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘हमारे पास इन हालात का फायदा उठाने के लिए सही गेंदबाज थे और उन्होंने यह दर्शाया। वे सभी किसी भी दिन अपने देश के लिए मैच जीतने में सक्षम हैं।’ म्हाम्ब्रे ने गेंद को दोनों ओर मूव कराने की क्षमता के लिए बुमराह की सराहना की जबकि सीम गेंदबाजी के लिए शमी की तारीफ की। गेंदबाजी कोच ने कहा, ‘बुमराह का एक्शन काफी अलग है। उसने (चोट के बाद) जिस तरह वापसी की उसे देखिए। उसका कौशल, अलग तरह का एक्शन। वह आपको पूरी तरह छका देता है। अब वह गेंद को दोनों ओर मूव कराता है। वह गेंद को अंदर लाता है और गेंद को बाहर ले जाता है। वह खतरनाक बन गया है।’

शमी की सीम कमाल की है
उन्होंने कहा, ‘शमी ऐसा गेंदबाज है जो सीम पर काम करता है। आपको नहीं पता कि शमी की गेंद कब सीम पर टकराएगी और किस ओर मूव करेगी।’ म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘सिराज ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है। वह अपनी गेंदबाजी को समझता है। उसने विभिन्न कौशल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में उसकी गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अंदर आती थी लेकिन अब वह गेंद को बाहर भी ले जाने लगा है।’ स्पिनरों का आकलन करते हुए म्हाम्ब्रे ने सटीक गेंदबाजी के लिए जडेजा की सराहना की जबकि अपनी गेंदबाजी में जरूरी बदलाव करने के लिए कुलदीप की भी तारीफ की।

म्हाम्ब्रे ने कहा,‘उसकी क्षमता सामान्य सी है। वह बिलकुल सही लेंथ पर गेंद करता है। बेहद सटीक। वह अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी किफायती है। बल्लेबाज का कोई मौका नहीं देता।’ उन्होंने कहा ‘कुलदीप ने पिछले कुछ वर्षों में जो किया है वह काफी अच्छा लगा। उसने अपने रन अप में थोड़ा तकनीकी बदलाव किया जिससे उसे काफी मदद मिली।’ रविचंद्रन अश्विन को भले ही सिर्फ एक मैच खेलने को मिला हो लेकिन म्हाम्ब्रे का मानना है कि अनुभव के मामले में यह ऑफ स्पिनर काफी योगदान दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.