ईरान से बिजनेस पर टैरिफ से भारत पर क्या असर पड़ेगा? जानिए क्या कह रहे एक्सपोर्टर्स

Updated on 14-01-2026 01:53 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान से बिजनेस करने वाले देशों से अमेरिका आने वाले माल पर 25% टैरिफ लगेगा। ट्रंप के इस फैसले से भारत, चीन और यूएई जैसे देशों में चिंता बढ़ गई है। भारत के निर्यातकों ने इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। PHDCCI के CEO रंजीत मेहता ने कहा, 'अगर यह 25% टैरिफ पहले से लागू 50% टैरिफ पर जोड़ा जाता है तो अमेरिका को भारत से टेक्सटाइल्स एंड अपैरल, जेम्स एंड जूलरी, लेदर एंड फुटवियर, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, केमिकल प्रोडक्ट्स और समुद्री उत्पादों के निर्यात पर बड़ा असर पड़ेगा।'

‘कोई असर नहीं’

वहीं, ट्रंप की घोषणा से भारत पर असर नहीं पड़ने की बात करते हुए निर्यातकों के संगठन FIEO ने कहा, 'ईरान के साथ अधिकतर चीजों का व्यापार मानवीय आधार पर हो रहा है। ये पहले के अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे से बाहर हैं। इसलिए FIEO का मानना है कि ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर 25% अतिरिक्त टैरिफ की जो घोषणा अमेरिका ने की है, उसका भारत पर लगभग कोई असर नहीं होगा।'

‘US का रुख साफ नहीं’

PHDCCI के प्रेसिडेंट राजीव जुनेजा ने कहा, 'अमेरिका के इस 25% टैरिफ का मतलब यह नहीं है कि कुल टैरिफ 75% मान लिया जाए। अभी अमेरिकी अधिकारियों ने कोई टैरिफ शेड्यूल या कस्टम्स गाइडेंस जारी नहीं किया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि किन चीजों या सेवाओं पर यह अतिरिक्त टैरिफ लगेगा। यह भी साफ नहीं है कि ईरान के साथ बिजनेस करने का क्या मतलब है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.