अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, जानिए कौन से स्टॉक्स में रहेगा कमाई का मौका

Updated on 14-10-2023 03:47 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को गिरावट रही थी। घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक, वित्तीय और चुनिंदा आईटी शेयरों में बिकवाली होने से बाजार नुकसान में रहा था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 125.65 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 66,282.74 पर बंद हुआ था। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह बड़ी गिरावट के साथ खुला था। एक समय करीब 513 अंक तक लुढ़कते हुए 65,895.41 अंक पर आ गया था। लेकिन कारोबार समाप्त होने से पहले वाहन शेयरों में खरीदारी आने से स्थिति सुधरी और इसने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई कर ली थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 42.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 19,751.05 पर बंद हुआ था। बहरहाल व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिर गया जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही थी। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में गिरावट रहने का असर एशियाई बाजारों पर पड़ा था।

इसके अलावा चीन के कमजोर व्यापार आंकड़ों ने भी शंघाई कंपोजिट, जापान के निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग को नीचे लाने का काम किया था। यूरोप में फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला था।

कैसी रहेगी बाजार की चाल


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी थी। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 1,862.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस बिकवाली का असर अगले सप्ताह बाजार में देखने को मिल सकता है। बाजार में अभी गिरावट जारी रह सकती है।

इन शेयरों में आ सकता है उछाल


पिछले सप्ताह कई शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। ये शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Rites Ltd, Ircon Intl, 360 One Wam, Tamilnad Mercantile, Jamna Auto और Sheela Foam के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। ये शेयर बीते शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुए हैं। इन शेयरों में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.