ऋतिक रोशन बनेंगे डायरेक्टर, राकेश रोशन ने YRF से मिलाया हाथ, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
Updated on
28-03-2025 02:11 PM
भारतीय सिनेमा की सबसे सुपरहिट सुपरहीरो फ्रैंचाइज 'कृष 4' को लेकर बड़ी खबर है। बीते 12 साल से इस फिल्म को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन हर बार बात ठंडे बस्ते में चली गई। इसका सबसे बड़ा कारण फिल्म का मेगा बजट था। लेकिन अब राकेश रोशन ने 'कृष 4' के लिए यशराज फिल्मस के आदित्य चोपड़ा से हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं, 'कृष 4' में ऋतिक रोशन ना सिर्फ फिर से सुपरहीरो बनेंगे, बल्कि इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी करेंगे।
राकेश रोशन ने खुद पुष्टि की है कि आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर वह 'कृष 4' को प्रोड्यूस करेंगे। अगले साल 2026 की शुरुआत में फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी, यानी शूटिंग शुरू हो जाएगी। 'पिकंविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन 'कृष 4' के लिए लीड एक्टर और डायरेक्टर दोनों ही भूमिका में होंगे
साल 2003 में हुई थी 'कृष फ्रेंचाइजी' की शुरुआत
'कृष' देश की इस सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी है, जिसकी शुरुआत 2003 में 'कोई मिल गया' से हुई थी। उसके बाद 2006 में 'कृष' और फिर 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई थी। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं।
'कृष 4' की स्क्रिप्ट तैयार, राकेश रोशन बोले- मुझे ऋतिक के फैसले पर गर्व है
रिपोर्ट में बताया गया है कि 'कृष 4' की स्क्रिप्ट तैयार है और इसके प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। राकेश रोशन ने कहा, 'मैं कृष 4 के निर्देशन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की शुरुआत से ही मेरे साथ इसे जीया है, महसूस किया है और इसके सपने देखे हैं। ऋतिक के पास कृष की यात्रा को दशकों तक दर्शकों के साथ आगे ले जाने का एक विजन है। मुझे यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि वह एक ऐसी फिल्म के लिए डायरेक्टर बनने जा रहे हैं, जो हमारे लिए एक परिवार के रूप में बहुत मायने रखती है।'
राकेश बोले- ऋतिक मेरे विजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे
राकेश रोशन ने आगे कहा, 'कृष ने दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऋतिक अब इस सुपरहीरो गाथा के अगले चैप्टर्स को सामने लाएंगे और इतने साल पहले बनाए गए मेरे विजन को और नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।'
'आदित्य चोपड़ा और ऋतिक की जोड़ी शानदार है'
राकेश रोशन इस बात से बहुत खुश हैं कि आदित्य चोपड़ा ने 'कृष 4' के निर्माता के रूप में बागडोर संभाली हैं। वह कहते हैं, 'कृष 4 के निर्माता के रूप में आदित्य जैसे किसी व्यक्ति को देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। उन्होंने ही ऋतिक को डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने के लिए राजी किया। आदित्य और यशराज फिल्म्स के पास इस फिल्म को बनाने और इस प्रोजेक्ट में वैल्यू ऐड करने के लिए ज्ञान, समझ और तकनीकी क्षमता है। ऋतिक और आदित्य का निर्माता-निर्देशक की जोड़ी के रूप में साथ आना एक दुर्लभ और शानदार क्रिएटिव कोलेबरेशन है।'
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…