'कृष' बनकर फिर लौटेंगे ऋतिक रोशन, पर क्‍या Krrish 4 को राकेश रोशन की बजाय सिद्धार्थ आनंद करेंगे डायरेक्‍ट?

Updated on 02-05-2024 02:07 PM
भारतीय सिनेमा के सबसे सुपरहिट सुपरहीरो 'कृष' की पर्दे पर वापसी होने वाली है। साल 2013 में इस फ्रेंचाइजी की 'कृष 3' रिलीज हुई थी। बीते 11 साल से लगातार 'कृष 4' को लेकर चर्चा होती रही है। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्‍में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने कंफर्म किया है कि पर्दे पर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सुपरहीरो बनकर धमाल मचाएंगे। हालांकि, इसके साथ ही यह चर्चा भी चल पड़ी है कि क्‍या ऋतिक रोशन के पिता और 'कृष फ्रेंचाइजी' के क्रिएटर राकेश रोशन 'कृष 4' को डायरेक्‍ट नहीं करेंगे?

फिल्‍म को लेकर 2021 में ऋतिक रोशन ने अपने जन्‍मदिन पर फैंस को इशारा दिया था। तब उन्‍होंने कृष का मास्‍क दिखाया था। हालांकि, इस बीच ऐसी चर्चा थी कि राकेश रोशन के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण 'कृष 4' में देरी हो रही है। लेकिन अब सिद्धार्थ आनंद ने इन अनिश्चितताओं पर विराम लगा दिया है। उन्‍होंने पुष्टि की है कि 'कृष 4' पर काम हो रहा है। ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', 'वॉर' और 'बैंग बैंग' में काम कर चुके डायरेक्‍टर ने एक पोस्ट का जवाब दिया। इसमें एक फैन ने पूछा था कि क्‍या 'कृष' वापस आ रहा है? सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'हां! वो आ रहा है।'

सिद्धार्थ आनंद ने ली राकेश रोशन की जगह!

सिद्धार्थ की इस पुष्‍ट‍ि के बाद यह चर्चा चल पड़ी है कि क्‍या 'कृष 4' के डायरेक्‍टर के तौर पर उन्‍होंने राकेश रोशन की जगह ले ली है। अगर यह सच साबित होता है, ऋतिक और सिद्धार्थ की यह साथ में चौथी फिल्‍म होगी।

2025 में शुरू हो जाएगी 'कृष 4' की शूटिंग

इससे पहले यह रिपेार्ट आई थी कि ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' की शूटिंग के साथ-साथ 'कृष 4' के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। अपने पिता राकेश रोशन राइटर्स के साथ कई सेशन कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक फिल्‍म के प्‍लॉट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन समझा जा रहा है कि 'कृष 4' में हमारा सुपरहीरो अंतरिक्ष की यात्रा करेगा। बताया जाता है कि अब 2024 में जहां 'कृष 4' के प्री-प्रोडक्‍शन का काम पूरा कर लिया जाएगा, वहीं 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

'कृष फ्रेंचाइजी' की फिल्‍में

'कृष फ्रेंचाइजी' की शुरुआत, 2003 में रिलीज फिल्‍म 'कोई मिल गया...' से हुई है। इसके बाद 2006 में 'कृष' फिल्‍म रिलीज हुई। इसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। जबकि 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई, जिसमें ऋतिक और प्रियंका के साथ कंगना रनोट और व‍िवेक ओबेरॉय भी थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.