गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, नाविकों की भी खूब रही चांदी, जानें क्यों

Updated on 17-06-2023 06:36 PM
बक्सर: गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे के साथ ट्रेन और बसों पर सवार होकर लोग गंगा घाट पहुंचे। गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान पूरा मां गंगा का घाट गुलजार रहा। गंगा में नाव चलाने वाले लोगों की भी खूब चांदी रही। दरअसल, गंगा की घाट पर जुटे हजारों की संख्या में लोग मुंडन समारोह में पहुंचे थे। लोगों ने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर पूजा-पाठ की रस्म अदायगी की।

मां गंगा को चादर चढ़ाने की परंपरा

गंगा स्नान पूजा के बाद नाव पर सवार होकर मां गंगा को चादर चढ़ाने के लिए उस पार गए। फिर वापस घाट पर लौट कर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गंगा घाटों पर बैंड-बाजों के साथ खाने-पीने का भी भरपूर इंतजाम किया गया था। गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सबसे पहले मां गंगा की विधिवत पूजा की। फिर डुबकी लगाने के बाद रस्म अदायगी की शुरुआत की गई।


शुभ मुहूर्त में हुआ मुंडन संस्कार

इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाट पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। बच्चों के मुंडन संस्कार के बाद मां गंगा को चादर चढ़ाने की पुरानी परंपरा रही है। इसी को लेकर शुभ मुहूर्त था, काफी संख्या में लोग गंगा घाट पर जुटे थे। गाजे-बजे के साथ गंगा घाट काफी गुलजार दिखा। इस दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बरिसवन से आए कोमल तिवारी ने बताया कि उनके पोते का मुंडन का कार्यक्रम था, इसलिए वे लोग गंगा घाट पहुंचे हैं।

युग-युगांतर से चली आ रही परंपरा

मां गंगा की पूजा-पाठ के बाद उन लोगों ने चादर चढ़ाया। ये परंपरा युग-युगांतर से चली आ रही है। इस दौरान गंगा घाट पर ही लोगों को विधिवत रूप से भंडारे के माध्यम से खाना भी खिलाया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हजारों वर्षों से ये परंपरा चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बक्सर के गंगा घाट पर ही मुंडन संस्कार कराया जाता है। किसी भी बच्चे के जन्म के बाद मां गंगा से उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की जाती है। जब बच्चा दो वर्ष का हो जाता है तो उसके बाद गंगा के घाट पर विधिवत रूप से उसका मुंडन संस्कार कराया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.