HUDCO के शेयरों में भारी गिरावट, लेकिन अब भी खरीदने में है फायदा, जानिए कैसे

Updated on 18-10-2023 02:05 PM
नई दिल्ली: सरकारी हाउसिंग कंपनी हुडको (HUDCO) के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सरकार इस कंपनी में ऑफर फॉर सेल के जरिए सात फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। गैर-रिटेल निवेशक आज इस पर बोली लगा सकते हैं जबकि रिटेल निवेशक कल यानी 19 अक्टूबर, 2023 को बोली लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है जो मंगलवार के बंद भाव से 12.20% डिस्काउंट पर है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 89.95 रुपये पर बंद हुआ था। आज बाजार खुलते ही इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। यह 81.37 रुपये तक गिर गया था। सुबह 11.15 बजे यह 9.36% की गिरावट के साथ 81.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सरकार ओएफएस के जरिए हुडको में सात फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। साथ ही 3.7 फीसदी इक्विटी ग्रीन शू ऑप्शन भी रखा गया है। अगर सात फीसदी से ज्यादा ओएफएस सब्सक्राइब हुआ तो सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी और बेच सकती है। ओएफएस के पहले दिन यानी आज गैर-रिटेल निवेशक आवेदन कर सकते हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स 19 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। कुल ओएफएस में 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके लिए आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स और एसबीआईकैप सिक्योरिटीज को ब्रोकर बनाया गया है।

कितना दिया है रिटर्न

हुडको के शेयरों में इस साल 73 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक महीने में इसमें 23 फीसदी, तीन महीने में 52 फीसदी, छह महीने में 99 फीसदी और एक साल में 151 फीसदी तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप 16,315 करोड़ रुपये है। सरकार के पास इस कंपनी की 81.81 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के नियमों के तहत यह 75 फीसदी होनी चाहिए। इस ऑफर फॉल सेल के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटकर 75 फीसदी के नीचे आ जाएगी। कंपनी में एफआईआई की 0.7 परसेंट और डीआईआई की 7.2 परसेंट हिस्सेदारी है। 10.4 परसेंट हिस्सेदारी पब्लिक के पास है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 95.89 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 34.80 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.