कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल, जानिए आपके शहर में आज क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Updated on 12-01-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude) की कीमत बुधवार को तीन फीसदी की उछाल के साथ एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। ग्लोबल इकनॉमिक आउटलुक में सुधार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में उछाल आई है। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel price) में आज भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। भारत में पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल सात अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। इसके बाद मई में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उससे पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। लेकिन तबसे पेट्रोल-डीजल की कीमत यथावत बनी हुई है।
दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत (petrol price in Delhi) 96.72 रुपये और डीजल का भाव (diesel price) 89.62 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का रेट 94.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमत

पिछले साल मार्च में तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। इसके बाद इसमें काफी गिरावट देखने को मिली और यह 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी। पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) और यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) में आठ फीसदी गिरावट आई थी जो साल 2016 के बाद सबसे ज्यादा साप्ताहिक गिरावट थी। लेकिन इस हफ्ते लगातार तीन दिन इसमें तेजी आई है। बुधवार को ब्रेंट फ्यूचर्स 2.57 डॉलर यानी 3.2 फीसदी की तेजी के साथ 82.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई भी 3.1 फीसदी यानी 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 77.41 डॉलर पर पहुंच गया।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.