राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट से पहले ही जमकर बवाल, देखिए कैसे सीएम गहलोत के सामने हुई नारेबाजी

Updated on 14-10-2023 02:25 PM
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हालांकि, सत्ताधारी कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। बावजूद इसके पार्टी में घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार रात कांग्रेस वॉर रूम में प्रत्याशियों के चयन को लेकर राज्य चुनाव समिति की बैठक हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कुछ मौजूदा विधायकों को वापस टिकट देने का जमकर विरोध किया। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत के सामने कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोककर जमकर नारेबाजी की।

सीएम अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उसे आगे तक पहुंचाने की बात कही है। अब आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। शनिवार से राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन को लेकर अब दिल्ली में ही बैठकों का दौर चलेगा। वहां से ही अब उम्मीदवारों की लिस्ट को हरी झंडी मिलेगी।

विधायकों के टिकट रिपीट पर हंगामा

कांग्रेस वॉर रूम में राज्य चुनाव समिति की बैठक से पहले मौजूदा विधायकों के टिकट रिपीट को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। इस दौरान कांमा, सवाई माधोपुर, किशनपोल, सरदारशहर (चूरू) विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कांमा निर्वाचन क्षेत्र की विधायक जाहिदा खान, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, किशनपोल से अमीन कागजी और सरदारशहर (चुरु) के विधायक अनिल शर्मा के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें टिकट नहीं देने की मांग उठाई। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने सीएम अशोक गहलोत की गाड़ी रोक कर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री को बताया कि इन विधायकों ने क्षेत्र में लगातार कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की। विधायकों से मिलने के लिए घंटेभर इंतजार करना पड़ता है।

विरोध पर क्या बोले डोटासरा

राज्य चुनाव समिति की बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसकी गूंज राज्य चुनाव समिति की बैठक में भी दिखाई दी। पार्टी की बैठक में भी विचार विमर्श किया गया। इसके बाद डोटासरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का अधिकार है। वह लंबे समय से अपनी बात कहते रहे हैं। कार्यकर्ता अगर कोई अपनी बात रखता है तो, हम उनकी बात सुनेंगे। इस बात को स्क्रीनिंग कमेटी में भी बताया जाएगा।

विरोध पर क्या बोले डोटासरा

राज्य चुनाव समिति की बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसकी गूंज राज्य चुनाव समिति की बैठक में भी दिखाई दी। पार्टी की बैठक में भी विचार विमर्श किया गया। इसके बाद डोटासरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का अधिकार है। वह लंबे समय से अपनी बात कहते रहे हैं। कार्यकर्ता अगर कोई अपनी बात रखता है तो, हम उनकी बात सुनेंगे। इस बात को स्क्रीनिंग कमेटी में भी बताया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.