मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से मांगे स्थानों के नाम:छत्तीसगढ़ में धर्म आधारित-जाति सूचक गांव, शहर, मोहल्ले और सड़कों के नाम बदले जाएंगे

Updated on 10-11-2025 12:30 PM

कई गांवों, शहरों, वार्डों और मोहल्लों के नाम सुनने में बड़े अजीब लगते हैं। इसमें से कई तो किसी जाति, समाज या ऐसी चीज को इंगित करते हैं जो सुनने में बेहद आपत्तिजनक लगते हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी ऐसे नाम वाले, गांव, शहर, वार्ड, मोहल्ले, गली और सड़कों की जानकारी मांगी है, ताकि नामों को बदला जा सके।

आयोग के निर्देश के बाद राज्य शासन ने भी नगरीय प्रशासन विभाग को चिट्ठी भेजकर ऐसे सभी नामों का ब्योरा मांगा है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में गांवों के अधिकांश नाम स्थानीय इतिहास, प्रकृति और सामाजिक संरचनाओं से प्रेरित हैं।

लेकिन इनमें से कुछ नाम जाति-आधारित या अपमानजनक भी होते हैं जो ऐतिहासिक रूप से दलित या निचली जातियों की बस्तियों को इंगित करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे नाम सामाजिक भेदभाव पैदा करते हैं इसके कारण हाल के कुछ सालों में ऐसे नामों को बदले जाने की मांग भी बढ़ी है।

प्रमुख नाम जो आपत्तिजनक हैं

छत्तीसगढ़ में जाति सूचक या अपमानजनक नाम के संबंध में कई उदाहरण हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जिले के कई गांवों में चमार बस्ती नाम का उल्लेख है। चमार- अनुसूचित जाति समुदाय को इंगित करता है। यह नाम छुआछूत और भेदभाव का प्रतीक है।

इसी तरह महासमुंद, जांजगीर चांपा में भंगी बस्ती नाम भी प्रचलित है? यह अनुसूचित जाति, सफाईकर्मी समुदाय से जुड़ा है। बस्तर और कांकेर में चूहरा टोला- चूहरा दलित उप-जाति का संकेत है। यह नाम उत्तर भारत से प्रभावित है और सामाजिक अपमान को दर्शाता है। महार वाड़ा, राजनांदगांव, कोरबा, महार समुदाय की बस्ती। महाराष्ट्र से सटा होने के कारण यह नाम प्रचलित है लेकिन इसे अपमानजनक माना जाता है।

ये हैं नाम

  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर: चमार बस्ती चमार टोला, चुचरुंगपुर, नकटी, सुवरतला, कोलिहा।
  • महासमुंद, जांजगीर-चांपा: भंगी बस्ती, भंगी टोला, माकरमुत्ता, प्रेतनडीह।
  • बालोद, कवर्धा: डौकीडीह, बोक्करखार।
  • रायगढ़: टोनहीनारा।
  • बस्तर, कांकेर : चूहरा टोला (चूहरा या चूहड़ा शब्द परिहासजनक माना जाता है)।
  • राजनांदगांव, कोरबा: महार वाड़ा , महार टोला, नकटीखार, भालूसटका।
  • सरगुजा, जशपुर : डोमपाड़ा , डोम टोला, डोम/डोमपाड़ा, चुड़ैलझरिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.