मानव सेवा ही माधव सेवा है : राज्यपाल हरिचंदन

Updated on 18-03-2024 06:08 PM

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सोमवार को राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा पहली बार राज्य के चिकित्सकों के लिए ले-लेक्चरर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमे उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया।

राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य को लेकर चिकित्सक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सभी ने फ्रंट लाइन वारियर्स बनकर सेवा की। उन्हांेने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा युद्ध, प्राकृतिक आपदा एवं संकट के अवसरों पर तत्काल सेवाएं प्रदान की जाती है जो कि सराहनीय है। उन्हांेने चिकित्सकों का आव्हान किया कि वंचित वर्गो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें और समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी चिकित्सकों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के सीईओ एम के राउत ने कहा कि प्रदेश में पहली बार एमबीबीएस चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार के लिए ले-लेक्चरर का प्रशिक्षण दिया गया। ये चिकित्सक, जिलो में जाकर जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की यह योजना है कि सभी पंचायतों में कुछ व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाए। राउत ने बताया कि सभी प्रशिक्षार्थियों ने लगन से प्रशिक्षण लिया है। भविष्य में इन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के चेयरमेन अशोक अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन सचिव रेडक्रॉस ड़ॉ. रूपल पुरोहित ने किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर नरेश गोविल, यशवंत चंद्राकर सहित सभी प्रशिक्षार्थी चिकित्सक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.