मानवता मर गई, भारत की भावना पर हमला, सभ्यता का चीरहरण... मणिपुर कांड पर उबल पड़ा पूरा देश

Updated on 20-07-2023 01:06 PM
इंफाल: बीते कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से सामने आए वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। वीडियो में दो महिलाओं की पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर घुमाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद देशभर से इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्र सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एक सुर में मणिपुर की घटना पर जवाब मांग रहा है। आज से संसद में मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने मणिपुर की घटना को लेकर घोर निंदा की है। हालांकि घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है, इसके बावजूद संसद में हंगामे के आसार पूरी तरह से नजर आ रहे हैं और कहा जा रहा है कि सीएम वीरेन सिंह से इस्तीफा मांगा जा सकता है।

मणिपुर में मर गई है मानवता: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर की घटना को लेकर कहा कि मानवता मर चुकी है। मणिपुर में मानवता मर गयी है। मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है। खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी भारत आपकी चुप्पी को कभी माफ नहीं करेगा। अगर आपकी सरकार में ज़रा भी विवेक बचा है, तो आपको संसद में मणिपुर के बारे में बोलना चाहिए और केंद्र और राज्य दोनों में अपनी दोहरी अक्षमता के लिए दूसरों को दोष दिए बिना, देश को बताना चाहिए कि क्या हुआ? आप अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से किनारा कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं।

पीएम क्यों चुप हैं ? : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मणिपुर की घटना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पीएम क्यों चुप हैं? राहुल ने कहा कि, 'पीएम की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। जब मणिपुर में भारत के विचारों पर हमला किया जा रहा है तो देश चुप नहीं रहेगा। हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं। शांति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।'

प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घटना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, 'मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हिंसा की एक स्वर में निंदा करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री जी आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंख मूंद कर क्यों बैठे हैं? क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं?

ऐसी घटना सभ्यता का चीरहरण: अखिलेश

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश ने कहा कि यह घटना बताती है कि मणिपुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, 'यह पूरी तरह से हमारी सभ्यता का चीरहरण होता दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और पीएम को इस घटना पर देश को जवाब देना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.