जूडो में पदकों का शतक, अब बनेगा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय जूडो हाल

Updated on 23-06-2023 05:53 PM

भोपाल। बिशनखेड़ी में गोरेगांव स्थित साइ भोपाल के एथलीटों ने इस साल देश भर में अपना डंका बजाया है। यहां के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 317 पदक जीते हैं, यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इतना ही नहीं इनमें भी सबसे ज्यादा 137 पदक स्वर्ण हैं, जो यहां के खिलाड़ियों की जीत का जज्बा बयां कर रहे हैं। सर्वाधिक पदक जूडो से आए हैं, इसमें तो खिलाड़ियों ने पदकों का शतक ही लगा दिया है। इसके बाद वुशू, कयाकिंग एंड केनोइंग में ज्यादा पदक अपनी झोली में डाले हैं। इसके साथ ही 11 हाकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के कैंपों में भागीदारी की है। खिलाड़ियों को खेल अकादमी और साइ सेंटर के साथ ज्वाइंट ट्रेनिंग एक्सपोजर का लाभ भी मिला। अब यहां देश का पहला अंतरराष्ट्रीय जूडो हाल भी बनाने की तैयारी है।

साई भोपाल के अर्जुन अवार्डी हाई परफार्मेंस डायरेक्टर यशपाल सोलंकी ने बताया कि मप्र के खिलाड़ियों को साई भोपाल और खेल विभाग के बीच ज्वाइंट ट्रेनिंग एक्सपोजर का फायदा मिल रहा है, इसी के चलते इतने अधिक पदक हासिल हुए। इस वर्ष जीते गए पदकों में 134 स्वर्ण, 42 रजत और 91 कांस्य पदक शामिल हैं। साई भोपाल में छह खेलों एथलेटिक्स, जूडो, वूशू, हाकी, मुक्केबाजी और कयाकिंग एंड केनाेइंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। खेल विभाग की इन्हीं खेलों से जुड़े अकादमियों के खिलाड़ी भी ज्वाइंट ट्रेनिंग एक्सपोजर का हिस्सा बनते हैं। जिससे खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जा सके।

बता दे कि पिछले तीन सालों (2020 से 22) तक देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की सकी थीं। बावजूद इसके साई भोपाल के खिलाड़ी छाए रहे। वूशु में जीते 76 पदक साई भोपाल के जूडोकाओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदकों का शतक पूरा किया। इस एकमात्र खेल में उन्होंने 123 पदक जीत लिए हैं। जिसमें 42 स्वर्ण, 37 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। इतना ही नहीं 2022 में इंडोनेशिया में हुई जूनियर वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप में तनिशा नागर ने स्वर्ण और आयरा चिश्ती ने रजत जीता था। वर्ष 2022-23 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। दूसरे नंबर पर वुशू के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने 39 स्वर्ण, 20 चांदी और 17 कांस्य पदक के साथ 76 पदक अपने नाम किए हैं। इसके बाद कयाकिंग-केनोइंग से 32 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य पदक समेत 55 पदक अपने नाम किए हैं।

मिशन ओलंपिक है लक्ष्य

साई भोपाल के निर्देशक विष्णु सुदाकरण के अनुसार इस साल जूडोकाओं का प्रदर्शन देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा साई भोपाल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूडो हाल भी बनाया जाएगा। जिसे बनाने के लिए 16 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय हाल भी होगा। यह लक्ष्य मिशन 2024 पेरिस ओलंपिक है। उम्मीद है कि साई भोपाल से प्रशिक्षण लेने वाले कई खिलाड़ी ओलंपिक खेल का हिस्सा भी बनेंगे।खिलाड़ियों को 11 प्रशिक्षकों द्वारा छह खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.