बिहरीकला में आयोजित समाधान शिविर से सैकड़ों ग्रामीणों को मिला अपनी समस्याओं के समाधान पाने का मौका

Updated on 30-05-2025 12:58 PM

मोहला। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार आयोजित किया गया। जिले में समाधान शिविर अलग अलग कलस्टर में निरंतर आयोजित किया गया।  समाधान शिविर के माध्यम से अब तक हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा चुका है। समाधान शिविर ग्रामीणजनों के लिए अपनी समस्याओं से निजात पाने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ। शिविर के माध्यम से ग्रामीणजनों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के साथ निराकरण किया जाकर लाभान्वित किया गया। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज जनपद पंचायत अं.चौकी के ग्राम पंचायत बिहरीकला में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले का आखिरी शिविर था। बिहरीकला में आयोजित समाधान शिविर के साथ ही जिले में समाधान शिविर का समापन हुआ। यहां आयोजित समाधान में सभी पात्र 1920 आवेदकों को लाभान्वित किया गया।

जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत बिहरीकला में आयोजित समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 9 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 17 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 5 हितग्राहियों को लखपति दीदी योजनांतर्गत प्रशस्ति पत्र, 3 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र, 4 हितग्राही को ऋण पुस्तिका, 3 किसानों को बीएऋ 1 नक्शा, 2 हितग्राहियों को निक्षय पोषण कीट व 2 हितग्राही को आयुषमान कार्ड प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष  पुनऊ राम फुलकवरे, उपाध्यक्ष  शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता सोरी, जनपद सदस्य  पवन तुलावी, सीईओ श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, श्रीमती देवकी यादव,  श्याम लाल चंद्रवंशी,  शत्रुघन चुरेंद्र, श्रीमती सुमन पटेल, श्रीमती सुशीला गांवरे, श्रीमती पार्वती किरगे,   संदीप साहू,  दिलीप वर्मा एवं 07 ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.