अच्छा करने की भूख... एशिया कप से पहले बाबर आजम ने भरी हुंकार, जीतने के लिए लगा देंगे एड़ी चोटी का जोर

Updated on 22-08-2023 01:22 PM
नई दिल्ली: आत्मविश्वास से भरे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को कहा कि टीम के खिलाड़ी सफलता की ‘भूख’ से प्रेरित हैं और उनकी नजरें प्रतिष्ठित एशिया कप और विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी हैं। न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में 4-1 से जीत के बाद पाकिस्तान इस समय वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के कगार पर है।

टीम अगर मंगलवार से अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ करने में सफल रही तो रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर शीर्ष पर पहुंच जायेगी। बाबर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर सोमवार को हंबनटोटा में कहा, ‘इस टीम में हर खिलाड़ी में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। हर खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन करना चाहता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने हाल में देखा है कि विभिन्न मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बने है। यह किसी भी टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। जब आप बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन करते हैं, तो टीम और व्यक्तिगत रूप से आपका मनोबल बढ़ता है।’

30 अगस्त से होगा एशिया कप का आगाज
आपको बता दें कि 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। वनडे वर्ल्ड कप की वजह से इस साल एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। एशिया कप 2023 हायब्रिड मॉडल के रूप में खेला जाने वाला है। पाकिस्तान और श्रीलंका में इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

2 सितंबर को होगा भारत-पाक का महामुकाबला
एशिया कप 2023 में पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम का चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 2 सितंबर को होगा। हर कोई इस हाई वोल्टेज मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 21 अगस्त सोमवार को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड भी अनाउंस कर दिया है। टीम में सरप्राइज एंट्री युवा तिलक वर्मा की हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.