पति-पत्नी पर चाकू अड़ाकर मांगे गहने और पैसे, 16 साल की नातिन को किया घायल

Updated on 16-02-2023 10:04 PM

बिलासपुर में घर घुसकर दो नकाबपोश लुटेरों ने BSNL के रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। रात में घर में घुसे लुटेरों ने धमकाते हुए पहले उनसे गहने और पैसे मांगे। उनके मना करने पर चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव कर शोर मचाने पर हमलावरों ने 16 साल की उनकी नातिन को भी चाकू मार दिया। घायल अफसर और उनकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

नर्मदा नगर में रहने वाले राधेश्याम चौकसे (74) BSNL के रिटायर्ड अफसर हैं। घर में वे अपनी पत्नी सीता चौकसे (70) व नातिन विदूषी (16) के साथ रहते हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य रायपुर में रहते हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे तीनों घर में थे। उसी समय दो नकाबपोश युवक घुस गए। हाथ में चाकू रखे दोनों युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गहने और पैसों की मांग करने लगे।

इस दौरान रिटायर्ड अफसर चौकसे ने कहा कि उनके घर में गहने व पैसे नहीं है तो कहां से देंगे। उनकी बातों को सुनकर लुटेरों ने मारपीट शुरू कर दी और उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। देखते ही देखते लुटेरों ने उनकी पत्नी को भी चाकू मार दिया, जिससे दोनों खून से लथपथ होकर घायल हो गए।

इधर, मारपीट और शोर शराबे की आवाज सुनकर विदुषी कमरे से बाहर निकलकर बीच-बचाव करने लगी। वह चिल्लाकर शोर मचाने लगी, तब लुटेरों ने उसे भी चाकू मार दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आने की आशंका से लुटेरे भाग निकले।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस हमले में लहूलुहान दादा-दादी को देखकर विदूषी घबरा गई। उसके शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। खबर मिलते ही सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस विदूषी से घटना के संबंध में जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश कर रही है।

आसपास में नहीं है सीसीटीवी कैमरे
इस घटना के बाद पुलिस अफसरों के साथ ही एसीसीयू की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आसपास सीसीटीवी कैमरों की तलाश करने लगी, ताकि, लुटेरों के हुलिए से उनकी पहचान की जा सके। लेकिन, पुलिस को कहीं सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। पुलिस दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.