दूसरी पत्नी को मायके से जबरदस्ती उठा ले गया पति

Updated on 20-11-2025 12:19 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के भिलाई में अपने पति से अलग रह रही एक महिला को उसके पति ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया। वह महिला को घर से खींचकर बाहर लाया और कार में जबरदस्ती बैठाकर फरार हो गया।

पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसे रोक नहीं पाया। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शादी को दो साल हो चुके हैं, लेकिन पत्नी को हाल ही में पता चला कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी थी। इसी वजह से वह पति को छोड़कर अपने मायके आ गई थी।

घटना में तंत्र-मंत्र का विवाद भी सामने आया है। जब युवक महिला को लेने पहुंचा, उस समय घर में लड़की के दादा-दादी मौजूद थे। युवक ने दोनों को धक्का देकर महिला को जबरदस्ती घसीटते हुए बाहर लाया और कार में बैठाकर ले गया।

अब जानिए पूरी कहानी

घटना के दौरान पत्नी जोर-जोर से चिल्लाती रही, वहीं मोहल्ले के लोग और युवती के दादा-दादी ने विरोध भी किया। इसके बावजूद युवक धक्का-मुक्की करते हुए अपहरण कर ले गया।

पीड़िता के परिवार के अनुसार, आरोपी युवक से युवती की पहचान करीब दो साल पहले हुई थी। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए पहले युवती की बीमारी ठीक करने और उसके पिता पर चढ़े 10 लाख रुपए के कर्ज को तंत्र-मंत्र से खत्म करने का झांसा दिया था।

पिता को फंसाने दुकान में रखा गांजा

युवती के परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि लड़की के पिता को फंसाने के लिए आरोपी युवक ने ही उनकी दुकान में गांजा रखवाया था। वारदात 7 नवंबर को की गई थी। परिजनों को शक है कि इसमें भी हेमंत अग्रवाल की भूमिका हो सकती है।

परिजन ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवती से रेप करता रहा और कई बार उसका गर्भपात भी कराया। युवती की शिकायत पर आरोपी हेमंत अग्रवाल के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पिता के दुकान में आता था आरोपी और उसकी मां

युवती के परिजन 19 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे थाने पहुंचे और उन्होंने अपहरण की जानकारी दी। युवती के पिता सेक्टर-6 में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। करीब दो साल पहले आरोपी और उसकी मां उनके यहां आते-जाते थे।

तभी आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए दावा किया कि वह तंत्र साधना के जरिए युवती की बीमारी और परिवार का कर्ज दोनों खत्म कर सकता है। इसी बहाने उसने युवती से भी संपर्क बढ़ाया।

10 अक्टूबर 2023 को आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय घर पर उसके माता-पिता नहीं थे। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाकर युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

बाद में आरोपी की मां युवती के माता-पिता से बात करके उसे अपने साथ रायपुर ले गई। इसके बाद आरोपी करीब दो वर्षों तक युवती का दुष्कर्म करता रहा और इस दौरान दो से तीन बार गर्भपात भी कराया गया।

तंत्र-मंत्र का करता था नाटक, पहले से ही शादीशुदा

परिजनों ने बताया कि आरोपी घर में तंत्र-मंत्र का नाटक करता था, जिससे वह डर जाती थी। वह उसे जान से मारने की धमकी देता था और इसी कारण वह उसके साथ रहने को मजबूर थी।

साल 2024 के अंत में जब उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, तो उसने आरोपी की पत्नी से संपर्क किया। आरोपी की पत्नी ने उसकी मदद की और 15 अक्टूबर को युवती आरोपी के घर से भागकर सखी सेंटर पहुंची। वहां उसने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को बुलाया गया।

युवती को बता रहा पत्नी, थाने में जमा किया आर्य समाज का सर्टिफिकेट

इधर 19 नवंबर को युवती के परिजनों के साथ-साथ युवक ने भी थाने में आवेदन दिया है। युवक का कहना है कि वो उसकी पत्नी है। उसने आर्य समाज में शादी की है। इसका सर्टिफिकेट भी आवेदन में लगाया है।

वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि वो पहले से ही शादीशुदा है। इससे पहले भी वो इसी तरह लड़की को घर से उठाकर ले गया था और बाद में कहा था कि मैंने शादी कर ली है।

परिजनों के अनुसार जब उनकी बेटी किसी तरह भागकर सखी सेंटर पहुंची और वहां जब युवक को बुलाया गया तो उसने वहां भी हंगामा किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। युवती तीन दिन तक सखी सेंटर में रही और फिर अपने माता-पिता के पास लौट आई।

युवती ने मांगी थी एसएसपी से सुरक्षा

21 साल की युवती ने दुर्ग एसएसपी को 11 नवंबर को आवेदन देकर तांत्रिक हेमंत अग्रवाल, उसकी मां लीला अग्रवाल और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने मांग की है कि उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों पर बलात्कार समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाए।

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि हेमंत और उसकी मां उसे बंधक जैसा रखकर माता-पिता से मिलने नहीं देते थे। विरोध करने पर तंत्र-मंत्र कर नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जाती थीं।

पीड़िता का कहना है कि वह और उसका परिवार हेमंत से भयभीत हैं। उसे आशंका है कि आरोपी किसी भी समय झूठे केस में फंसा सकते हैं या शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

युवती ने दुर्ग एसएसपी को आवेदन देकर आरोपी हेमंत और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज करने तथा अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

आरोपी पति की तलाश जारी

ASP अभिषेक झा के मुताबिक, पुलिस ने जांच में पाया की हेमंत अग्रवाल और महिला दोनों पति पत्नी है। वर्तमान में आपसी विवाद के कारण महिला उससे अलग रह रही थी।

इस आधार पर जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 918/25 धारा 85,115(2) BNS में दर्ज किया गया है। आरोपी पति की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई है। पुलिस की विवेचना जारी है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.