पति ने जलन में लगाई थी शराब की लत:100 करोड़ की मालकिन थीं रेखा की सौतेली मां सावित्री

Updated on 17-12-2022 06:03 PM

महानटी सावित्री। ये नाम है उस एक्ट्रेस का जिसके आगे साउथ के बड़े-बड़े सुपरस्टार भी छोटे साबित होते थे। 1960 के दशक की सबसे सफल और सबसे रईस एक्ट्रेस थीं सावित्री। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उस जमाने में इनके पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। चेन्नई में सबसे बड़ा कार कलेक्शन इनके पास था। इनके बंगले के बाहर 10 विंटेज कारें खड़ी रहती थीं। कोई 30 साल के करियर में 5 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्में करने वाली सावित्री तमिल सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की ये सौतेली मां थीं। तमिल सुपरस्टार जेमिनी गणेशन की दूसरी पत्नी थीं। हालांकि ये शादी ही इनके जीवन और करियर दोनों के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हुई। जब जेमिनी से इनकी शादी हुई, तब वो पहले ही शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे। गरीबी से शुरू हुआ जीवन शोहरत और दौलत दोनों की ऊंचाई तक ले गया, लेकिन जीवन के आखिरी साल फिर उसी तंगहाली में गुजरे, जहां से जिंदगी शुरू हुई थी।

सावित्री ने अपने शौक और लोगों की मदद के लिए अपनी जायदाद को दोनों हाथों से लुटाया, लेकिन आखिरी समय में खुद के पास कुछ नहीं बचा। पति की बेवफाई ने इन्हें शराब का आदी बना दिया। करियर लगभग डूब गया। 46 साल की उम्र में 19 महीने कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। सावित्री कम उम्र में चली गईं, लेकिन अपनी अदाकारी, डांस और गायिकी से तमिल फिल्म इंडस्ट्री पर वो छाप छोड़ गईं जो हर एक्ट्रेस की चाहत होती है।

6 महीने में पिता को खोया

निस्सानकारा सावित्री का जन्म 6 दिसंबर 1935 को गुंटूर जिले के चिरावुरु गांव में हुआ था। महज 6 महीने की उम्र में सावित्री के पिता निस्सानकारा गौरव्या का निधन हो गया। जब गुजारे का कोई रास्ता नहीं बचा तो लाचार मां सुभद्राम्मा 6 महीने की सावित्री और उसके बड़े भाई मारुति को लेकर अपनी बहन दुर्गांबा और उनके पति के विजयवाड़ा स्थित घर में आसरा लेने आ गईं।

सावित्री के अंकल कोम्मा रेड्डी वेंकटरामय्या चौधरी एक मामूली ड्राइवर थे। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और बच्चों का दाखिला स्कूल में करवाया। कम उम्र से ही सावित्री की रुचि डांस में बढ़ने लगी। उनकी कला को पहचानते हुए अंकल ने उन्हें डांस की ट्रेनिंग दिलवाई। जब पिता ना होने पर लोग नन्ही सावित्री को तंग करते तो उनके मामा ने उन्हें ही अप्पा (पिता) कहने का अधिकार दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.