मियां-बीवी ने झगड़े में युवक को दे दिया पटरी पर धक्का, तभी आ गई ट्रेन... मुंबई का खौफनाक वीडियो

Updated on 18-08-2023 01:53 PM
मुंबई: मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर द‍िल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मह‍िला को धक्‍का लगने के बाद कपल ने एक युवक की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान युवक अचानक से रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इतने में सामने से लोकल ट्रेन आ गई। चोट के कारण युवक समय पर उठ नहीं सका और ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी पर कैद हो गई। 13 अगस्त को हुई इस घटना पर दादर रेलवे पुल‍िस ने कपल को अरेस्‍ट कर ल‍िया है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मरने वाले युवक का नाम दिनेश राठौड़ (26) है। वह नवी मुंबई के घनसोली गांव के रहने वाले थे। वह 'बेस्ट' में कैरियर के तौर पर काम कर रहे थे। इस मामले में दादर रेलवे पुलिस ने कपल अविनाश माने और शीतल अविनाश माने को अरेस्‍ट कर ल‍िया है। दोनों मूल रूप से कोल्हापुर के रहने वाले बताए गए हैं।

यह पूरी घटना सायन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में दादर रेलवे पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर अविनाश और शीतल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

वास्तव में क्या हुआ?
यह घटना मुंबई में सेंट्रल रेलवे के सायन रेलवे स्टेशन पर हुई। माने कपल प्लेटफार्म नंबर एक की सीढ़ियों से नीचे प्लेटफार्म पर आ रहे थे। इसी समय शीतल माने को यात्री दिनेश राठौड़ ने धक्‍का दिया। हैरान होकर शीतल ने दिनेश पर छाते से वार किया। जैसे ही वह उसे पीटने लगी तो अविनाश ने भी उसे मारना शुरू कर दिया।

लोकल की चपेट में आया

इसी दौरान दिनेश का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया। उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ठाणे की ओर जाने वाली धीमी गति से चलने वाली लोकल आ रही थी। दिनेश ने जल्दी से उठने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई।

आरोपी कपल अरेस्‍ट
इस मामले में दादर रेलवे पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी कपल अविनाश और शीतल माने को पुलिस ने अरेस्‍ट कर ल‍िया है।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.