फेयरवेल स्पीच में नहीं लिया पति का नाम, बाद में Shoaib Malik ने यूं किया रिएक्ट

Updated on 28-01-2023 07:20 PM
मेलबर्न: भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने जोड़ीदार हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स में उपविजेता रहकर अपने ग्रैंडस्लैम करियर का समापन किया। दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपने पति शोएब मलिक का जिक्र तक नहीं किया।इस दौरान सानिया ने कहा, 'अपने ग्रैंडस्लैम करियर का अंत करने के लिए इससे बढ़िया स्थान कोई नहीं हो सकता। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने बेटे के सामने ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलूंगी। इसलिए यह मेरे लिए खास है।'
सानिया और बोपन्ना की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को रॉड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल में लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की ब्राजीलियाई जोड़ी से 6-7, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
बीच में चर्चा थी कि पावर कपल ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया है। सानिया के नाम न लेने के बावजूद शोएब मलिक ने अपनी बेगम के लिए एक ट्वीट किया और उन्हें प्रेरणास्त्रोत बताया। शोएब मलिक ने ट्वीट किया, 'तुम खेलने वाली हर महिला के लिए एक उम्मीद हो। तुमने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए तुम पर बहुत गर्व है। तुम कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हो। ऐसी ही हमेशा मजबूत बनी रहो। बेहतरीन करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई।'
सानिया ने कहा, ‘मैंने 2005 में 18 साल की उम्र में यहां शुरुआत की थी और तब मैं सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेली थी। मुझे यहां बार-बार आने और कुछ टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने का सौभाग्य मिला।’ उनके बेटे इजहान और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति ने इस मौके को खास बना दिया था। उन्होंने कहा, 'अगर मैं रोती हूं तो यह खुशी के आंसू होंगे। मुझे अभी दो और टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत मेलबर्न से हुई थी।'
सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें तीन विमिंस डबल्स और इतने ही मिक्स्ड डबल्स खिताब शामिल हैं। सानिया ने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.