लकड़बग्घे ने 4 ग्रामीणों को किया घायल, इलाके में दशहत...

Updated on 06-03-2024 06:03 PM

कोंडागांव। जिले के माकड़ी ब्‍लाक में इन दिनों लकड़बग्घा के आतंक से लोग परेशान है। लकड़बग्घा आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे लोग डरे हुए हैं। इसके बाद भी वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं लकड़बग्घा ने बुधवार को एक बार फिर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। लकड़बग्घे के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार माकड़ी ब्‍लाक के ग्राम तितरवंड की लीलाबाई मंडावी और पति हीरामन मंडावी दोनों रात में बरामदे में सोए हुए थे। देर रात करीब 1 बजे बजे लकड़बग्घे ने लीलाबाई पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाते हुए हीरामन लकड़बग्घा के सामने आ गया। लकड़बग्घे ने हीरामन को भी घायल कर दिया।

दूसरी ओर ग्राम उलेरा के उम्र 35 वर्षीय राम प्रसाद मरकाम अपने घर में शाम 4 बजे गाय के चारा के लिए घास काट रहे थे। तभी अचानक लकड़बग्घा ने उनपर पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं ग्राम पंचायत बागबेड़ा खुड़ी के लखन्तिन मंडावी पर लकड़बग्घे ने उस वक्‍त हमला कर घायल कर दिया जब वह घर के सामने टहल रही थी ।

एक ही दिन लकड़बग्घे ने चार ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। इधर, वन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

माकड़ी डिप्टी रेंजर जय सिंह मरकाम ने बताया, इसका प्रकरण बनेगा तथा लकड़बग्घे के हमले में घायलों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। क्षतिपूर्ति राशि घायलों के अकाउंट में डायरेक्ट जमा होगी।

माकड़ी के स्वास्थ्य विभाग के डॉ सतीश नायक ने बताया, मरीजो को सिर और हाथों में लकड़बग्घा के काटने के निशान है। मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.