8 महीने की गर्भवती हूं, चाचा ने पैसे छीन घर से निकाला- उन्‍नाव रेप पीड़िता ने वीडियो जारी कर मांगा इंसाफ

Updated on 12-09-2023 06:17 PM
उन्‍नाव: उन्‍नाव माखी रेप कांड की पीड़िता ने एक वीडियो (Unnao Rape Victim Release Video) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है । लगभग 4 मिनट के इस वीडियो में रेप पीड़िता ने अपने चाचा और परिवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा की मैं आठ महीने की गर्भवती हूं इसके बाद इन लोगों ने मिलकर हमें घर से बाहर निकाल दिया है। मैं दर-दर भटकने को मजबूर हूं। उसने आगे कहा है, रेप पीड़िता होने के नाते जो मुझे पैसा मिला था वह भी इन लोगों ने हड़प लिया है। मुझे पैसों की जरूरत है और यह लोग दे नहीं रहे हैं।

उन्‍नाव माखी रेप कांड मे नया मोड आने से हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने वीडियो जारी कर अपने परिवार और चाचा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। पीडिता ने बताया कि मैं इस समय गर्भवती हूं और मेरे पेट में 8 महीने का बच्चा पल रहा है, लेकिन मैं और मेरे पति भटकने और ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

'पैसों के लालच में परिवार बना जान का दुश्मन'

पीड़िता ने आगे कहा कि मेरे पति ने मुझ रेप पीड़िता का हाथ पकड़कर सात फेरे लेकर शादी कर मेरे जीवन को आबाद किया। आज पैसों के लालच में मेरे चाचा महेश का परिवार मेरी और मेरे पति की जान का दुश्मन बन गया है। मैं 8 माह की गर्भवती हूं। घर वालों ने भगा दिया तो मेरे पति को मेरी हालत देखी न गई। उन्होंने एक वीडियो बनाकर न्याय की गुहार लगाई थी।

'नाबालिग होने का फायदा उठाकर पैसा कर लिया हजम'

पीड़िता ने कहा मजबूरी में हमें यह वीडियो बनाना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से और अन्य संस्थाओं की तरफ जो भी आर्थिक सहायता राशि मेरी मदद के लिए दी गई थी उसको मेरे चाचा महेश ने साजिश करके और मेरे नाबालिग होने का फायदा उठाकर अपने परिवार के खाते में पैसा जमा करा लिया। मुझे वह पैसा आज तक नहीं मिला। आज जब मुझे सबसे ज्यादा उस पैसों की जरूरत है तो पैसा हमारे पास नहीं है।

अपने परिवार पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियो में पीड़िता ने अपने चाचा पर आरोप लगाते हुए कहा की जब मैने पैसों को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे केस लड़ने में मेरा सात करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। जितने हमने खर्च किए हैं वह भी नहीं मिले। इसके साथ ही पीड़िता ने अपनी मां और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि योगी सरकार और सभी अधिकारियों तक हमारी आवाज पहुंचाई जाए। जहां तक हो सके यूपी सरकार तक हमारी आवाज पहुंचाई जाए और निर्णय किया जाए। मेरे पैसे का समाधान किया जाए। जो आर्थिक मदद दी गई है उसे कानूनी रूप से हमें दिलाया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.