मैं अनुशासित व्यक्ति हूं, पार्टी से खफा नहीं: सिंहदेव

Updated on 26-06-2023 09:46 PM

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव ने अपने जगदलपुर दौरे के दौरान कहा कि, मैं अनुशासित व्यक्ति हूं। पार्टी से खफा नहीं हूं। जो भी काम करता हूं अनुशासन के साथ करता हूं। संगठन मुझे मंत्री से लेकर संतरी तक जो काम देगा वो मैं करूंगा। CM के साथ मेरी कोई नाराजगी नहीं है। वो हमारी टीम के कप्तान हैं। मुझे जैसा कहेंगे मैं वैसा करूंगा। यदि विपक्ष या फिर लोग ऐसा सोच रहे होंगे कांग्रेस पार्टी बिखर चुकी है तो ये गलत है। हम आज भी एकजुट हैं।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने इस साल होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि, चुनाव काफी संघर्षशील है। चुनाव में जीत के लिए किसी भी दल को ओवरकॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए। वास्तविक प्लानिंग के लिए जमीन पर पांव रखकर के काम करना चाहिए। यह मामना चाहिए कि, हर सीट पर संघर्ष है। उन्होंने कहा कि, पूरी 90 विधानसभा सीट में हमारा संघर्ष है।

कप्तान जैसा बोलेंगे वैसा करूंगा
हमने कई अच्छे काम किए हैं इसे लोगों को बताना है। कहीं काम न भी हुए हों तो उसपर भी काम करने की कोशिश करना। लोगों के साथ बैठकर डिस्कस करने से ही काम करने में अच्छी सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल की जो बातें चली थी उसका मुझपर भी बहुत दबाव था। साथी कार्यकर्ता मुझसे बार-बार पूछते थे बाबा क्या हो रहा है? अब टीम के कप्तान भूपेश भाई हैं। यदि वो मुझसे कहेंगे कि बैटिंग करो तो मैं बैटिंग करूंगा। बॉलिंग ऑयर फील्डिंग के लिए बोलेंगे तो वो भी करूंगा।

शराबबंदी पर भी रखी बात
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने शराबबंदी के विषय में भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, चुनाव के समय जो घोषणापत्र बनाया गया था उस समय मैं भी इस काम के लिए नजदीक से जुड़ा हुआ था। लोगों ने मुझसे कहा था यदि शराब बंदी करोगे तो हम वोट नहीं देंगे। इसकी वजह थी कि वे लोग शराब का सेवन करते थे। दूसरी तरफ महिलाएं शराब बंद करवाने के पक्ष में थीं। ये दो राय निकलकर सामने आई। ट्राइबल एरिया के लोग भी शराब का सेवन करते हैं।

घरेलू हिंसा, सामाजिक तानेबाने, आर्थिक तंगी की वजह से महिलाएं चाहती थीं कि शराब बंदी हो जाए। लेकिन ये लागू नहीं हो पाया। ट्राइबल एरिया में 5 लीटर तक शराब रखने का कानून बना है। सेवन करना उनके कल्चर में है। यदि आप पूर्ण शराबबंदी कर देंगे तो ट्राइबल समाज इसका समर्थन नहीं करेगा। कुल 146 ब्लॉक हैं उनमें आधे से ज्यादा यानी 85 ग्रामीण क्षेत्र है। उनमें शराब का सेवन उनकी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऊपर से शराबबंदी करना मतलब सांस नहीं लेने देने के बराबर होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.