'मैं शर्म करता हूं, अपनी निंदा करता हूं' जनसंख्या नियंत्रण वाले कमेंट पर बवाल तो सीएम नीतीश ने मांगी माफी

Updated on 08-11-2023 12:31 PM
पटना : सीएम नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर मचे हंगामे को लेकर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि हमने महिला के विकास के लिए काम किया। हम महिला सशक्तिकरण के पक्षधर हैं। अगर मैंने कुछ गलत कहा, किसी को मेरी बात सही नहीं लगी तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं शर्म करता हूं, मैं अपनी निंदा करता हूं, निंदा करने वालों का अभिनंदन करता हूं। मैं अपना बयान वापस लेता हूं। बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश ने बयान पर माफी मांग ली। इससे पहले बुधवार को बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश के पहुंचते ही महिला बीजेपी विधायकों ने घेराव किया। मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। उधर विधानसभा में हंगामा बढ़ने पर सीएम नीतीश ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने विधानसभा में कहा कि अगर मेरी किसी बात को लेकर आपत्ति है तो कृपा करके बैठ जाइए, मैं सफाई दे देता हूं। मैं माफी मांगने को तैयार हूं, आप बैठिए तो सही।

'कोई मेरी निंदा करते हैं तो अभिनंदन करता हूं'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा से प्रजनन दर में कमी आती है। मेरे मन से कोई सख्त बात आ गई तो मैं माफी मांगता हूं। हमने इसको लेकर यूं कोई बात कहा तो मैं माफी मांगता हूं। इस बातों को वापस लेते हैं। अगर कोई मेरी निंदा करते हैं तो मैं इसका अभिनंदन करता हूं। हमने तो महिलाओं के उत्थान के लिए ही काम किया। बिहार में हमने इतना बड़ा बड़ा काम किया। अगर इस बार हमारे मुंह से कुछ गलत बात निकल गया तो उसके लिए माफी मांगते हैं।

सीएम नीतीश का बीजेपी विधायकों ने किया घेराव

नीतीश कुमार बुधवार को जैसे ही बिहार विधानसभा कैंपस में पहुंचे तो बीजेपी विधायकों ने घेर लिया। जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। इसी के बाद सीएम नीतीश ने अपने मंगलवार को सदन में दिए बयान पर माफी मांगी। इसके बाद जब मुख्यमंत्री सदन में पहुंचे तो वहां बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी की। हालांकि, सत्तापक्ष ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। बावजूद इसके हंगामा जारी रहा।

सीएम बोले- मैंने शिक्षा पर जोर देने की बात कही

हालांकि, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आने से पहले ही पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सफाई रखी। नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि अगर मेरी बात किसी को गलत लगी तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने तो जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शिक्षा पर जोर देने की बात की थी। अगर मेरे बयान से दुख पहुंचा तो माफी मांगता हूं। हालांकि, बीजेपी सीएम नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी है। फिर विधानसभा में भी सीएम नीतीश ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी। नीतीश कुमार के विधानसभा में बयान पर सफाई देने पर स्पीकर ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि यह आपका बड़प्पन है, कोई मुख्यमंत्री अपनी निंदा नहीं करता। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के माफी वाली बात पर अपनी बात रखी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.