मैं नहीं जा रहा बैटिंग करने... ऋषभ पंत ने कहा ऐसा, भारत का नाइट वॉचमैन भेजने का फैसला डिकोड हो गया!

Updated on 14-07-2025 04:12 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन जब कप्तान शुभमन गिल आउट हुए तो कुछ ही देर का खेल बचा था। ऐसे में ऋषभ पंत की जगह भारतीय टीम ने बल्लेबाजी के लिए नाइट वॉचमैन के तौर पर गेंदबाज आकाश दीप को भेज दिया। आकाश भले ही इसके बाद आउट हो गए, लेकिन, कोई बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। इससे भारत को पांचवें दिन 193 रन का टारगेट चेज करने में सहायता मिल सकती है। बता दें कि भारत इस वक्त लक्ष्य से 135 रन दूर है।

वहीं अब भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने लॉर्ड्स में भारत के नाइट वॉचमैन भेजने के फैसले को डिकोड किया है। जो अश्विन ने बताया ऐसा भी हो सकता है। उन्होंने बताया है कि जब दिन खत्म होने वाला होता है और 40-45 मिनट रह जाते हैं तो ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए जाना पसंद नहीं होता।

मैं बैटिंग करने नहीं जा रहा...

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं। याद है मीरपुर में हुआ वो टेस्ट मैच जब भारत को जीतने के लिए करीब 140 रन बनाने थे? मैं गेंदबाजी के बाद ड्रेसिंग रूम में आराम कर रहा था। वहां काफी गर्मी और उमस थी। मैं हमारे एनालिस्ट के पास बैठा था और राहुल द्रविड़ (मुख्य कोच) थोड़ी दूर बैठे थे।'
उन्होंने आगे कहा 'जब हमारे दो विकेट गिर गए, तो ऋषभ पंत ने राहुल भाई से कहा, 'मैं बैटिंग करने नहीं जा रहा।' तब भी 30-40 मिनट का खेल बाकी था। लेकिन ऋषभ ने मना कर दिया। जब अगला विकेट गिरा और चौथे नंबर के बल्लेबाज को जाना था, तो वह अंदर चला गया और पहले शायद अक्षर पटेल को भेजा गया फिर जयदेव उनादकट को नाइटवॉचमैन के तौर पर भेजना पड़ा।' यह बात भारत के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताई। बता दें कि अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा एक और किस्सा बताया जब ऋषभ पंत दिन के अंत में बैटिंग करने जाने के मूड में नहीं थे
अश्विन ने आगे कहा, 'कुल मिलाकर, यह एक फंसी हुई स्थिति थी, लेकिन आज यह ठीक था क्योंकि सिर्फ 20-25 मिनट का खेल बचा था। क्योंकि आपको 190 रन चाहिए और ऋषभ को बचाना महत्वपूर्ण है। इसलिए यह एक अच्छा फैसला था। लेकिन कुल मिलाकर, मैं देखना चाहता हूं कि ऋषभ कैसे खेलते हैं। सही रणनीति यह थी कि राहुल लंबे समय तक बल्लेबाजी करें, लेकिन ऋषभ जा सकते थे। इतने कम लक्ष्य का पीछा करते हुए 30-40 रन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
 25 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके…
 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
Advt.