वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं... कोहली के सामने बच्चे ने किया प्रपोज, भड़के फैंस

Updated on 19-04-2023 09:17 PM
बेंगलुरु: फैंस सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले की एक तस्वीर को ही ले लीजिए। एक महिला फैन ने बच्चे के हाथों में एक पोस्टर थमाया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस बुरी तरह भड़के हुए हैं। पोस्टर पर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की बिटिया वामिका को लेकर एक मेसेज लिखा गया था, जो किसी को पसंद नहीं आ रहा है।

दरअसल, एक महिला की गोद में खड़े बच्चे के हाथ में एक पोस्टर है। उस पर लिखा है- हाय विराट अंकल, क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं। तस्वीर में महिला के हाथ भी दिख रहे हैं। इस पर लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- माफ करना इसमें मुझे कुछ भी क्यूट नजर नहीं आता है। मैं इस बच्चे के पैरेंट्स को लेकर बुरा फील कर रहा हूं। यह कहीं से भी अच्छी परवरिश नहीं है। इस बच्चे को नहीं पता है कि वह क्या कह रहा है। ऐसे माता-पिता से कुछ सख्ती से निपटने की जरूरत है।

एक अन्य फैन ने लिखा- तुम्हारे पिता इससे दो मिनट की अटेंशन तो पा लेंगे, लेकिन यह गलत है। फैंस इस पोस्टर बॉय की तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली को टैग भी कर रहे हैं। बता दें कि यह पोस्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले का है।

इस मैच में कोहली बल्ले से नाकाम रहे थे और 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 6 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रनों तक ही पहुंच सकी थी।

इस मैच के बाद विराट कोहली पर आईपीएल ने मैच फीस का 10% का जुर्माना भी लगाया था। उनकी टीम 5 मैचों में 2 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 मैच में 3 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.