'मैं दोष नहीं देता', अमिताभ बच्चन ने अपने 'दुख-दर्द' के बारे में की बात, ऐश्वर्या-अभिषेक से जोड़कर देख रहे लोग
Updated on
02-12-2024 05:03 PM
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फैंस से रूबरू होना हो या फिर परिवार के किसी सदस्य की तारीफ करना हो, वह अपने अंदाज में अपडेट देते रहते हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते रहते हैं। हाल ही में सुपरस्टार ने एक कविता शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे शब्दों का एक दूसरे से रिश्ता होता है। अमिताभ बच्चन ने हिंदी कविता के साथ-साथ उसका अंग्रेजी अनुवाद भी साझा किया। हालांकि इसके पहले उन्होंने ट्विटर पर गुस्सा भी जाहिर किया था। जिससे ऐसा लगा कि वह लोगों की बातों से मानो तंग आ गए हैं।
अमिताभ बच्चन ने किताब का एक पन्ना शेयर किया है, जिस पर कविता लिखी हुई है, 'मैंने अपना दुख-दर्द, तुमसे नहीं, लेखनी से कहा था। अगर उसने तुम तक नहीं पहुंचाया तो मैं तुम्हें दोष नहीं देता। मैंने अपना दुख-दर्द, तुमसे नहीं, कागज से कहा था, अगर तुमने मुझे नहीं समझा तो मैं तुम्हें दोष नहीं देता।'
अमिताभ बच्चन का दर्दभरा पोस्ट
'मैंने अपना दुख-दर्द, तुमसे नहीं, शब्दों से कहा था, अगर तुमने मुझे संवेदना नहीं दी तो मैं तुम्हें दोष नहीं देता। मैंने अपना दुख-दर्द तुमसे नहीं, काली रात से कहा था, गूंगे सितारों से कहा था। सूने आसमानों से कहा था। अगर उनकी प्रतिध्वनि तुम्हारे अन्तर से नहीं हुई तो मैं तुम्हें दोष नहीं देता। मुझे मालूम था कि एक दिन मेरी वेदना का साथ मुझसे छूटेगा। लेकिन मेरे शब्दों में मेरी वेदना का सम्बन्ध कभी नहीं टूटेगा।'
पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर की
अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पसंसीदा कविताएं यूं हीं पोस्ट करते रहते हैं। और अधिकतर उनके पिता-लेखक-कवि हरिवंश राय बच्चन की होती हैं। और यह भी उनमें से एक है। एक्टर ने इस पोस्ट में अपने घर और मंदिर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह नंगे पांव दिखाई दे रहे हैं और उनका कहना है कि वह उन लोगों के लिए दरवाजे पर नंगे पांव के साथ मौजूद रहेंगे जो प्यार और स्नेह के साथ आते हैं।
ऐश्वर्या-अभिषेक से जुड़ी खबरों पर अमिताभ का रिएक्शन?
अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट परिवार के बारे में चल रही बातों को जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले एक्स हैंडल पर उन्होंने गुस्से से लाल हुए इमोजी के साथ लिखा था, 'चुप।' और उसके बाद ये ब्लॉग। मानो वह लोगों की बनाई जा रही मनगढ़ंत कहानी पर अपना गुस्सा निकाल रहे हों। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक पर कुछ कहना चाह रहे हों। हालांकि इसके पहले भी वह बोल चुके हैं कि सब ठीक है। बिना जाने-समझे, उसे परखे बिना सच न मानें।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…