मैं CM की भी नहीं सुनता, तानाजी सावंत ने दी SP को धमकी तो कांग्रेस ने पूछा- महाराष्ट्र के मंत्री है या गुंडा?

Updated on 11-11-2023 02:34 PM
मुंबई : अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंत्री तानाजी सावंत का एक विवादित विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में तानाजी सावंत कहते नजर आ रहे हैं कि मैं जो कहता हूं वो करो, मैं सीएम की भी नहीं सुनता। तानाजी सावंत के इस विडियो पर नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत धाराशिव के एसपी अतुल कुलकर्णी को खुलेआम यह धमकी भरी बात बोल रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि तानाजी सावंत ने एसपी को क्या काम बताया है, जिसे करने के लिए वे कह रहे हैं।

एकनाथ शिंदे के के साथ शिवसेना छोड़कर सरकार में मंत्री बने तानाजी सावंत अकसर विवादित बयान देते रहते हैं। पहले भी वह कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल चुके हैं। बीते महीने एकनाथ शिंदे ने भी उन्हें इशारों में चेतावनी दी थी।

'क्या बोले तानाजी सावंत'

तानाजी सावंत धाराशिव एसपी अतुल कुलकर्णी को मराठी में धमकी दे रहे हैं। वह कहते सुनाई दे रहे हैं, 'कोई चर्चा नहीं होगी। जितना मैं कहता हूं उतना ही करो। मैं मुख्यमंत्री की बात भी नहीं सुनता... इसलिए आप वही करेंगे जो मैं कहूंगा। कोई समझौता नहीं होगा, कोई चर्चा नहीं होगी। एक बार जब मैं यह कहता हूं, तो यह किया जाना चाहिए। आदेश जारी करें... अगर जरूरत पड़ी या कोई समस्या हुई तो हम उसे बाद में कहीं और फेंक देंगे (स्थानांतरित)।'


कांग्रेस ने साधा निशाना

एसपी को धमकाने का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने भी तानाजी सावंत पर निशाना साधा है। मुंबई कांग्रेस ने लिखा, 'मैं जो कहता हूं वही करो, आदेश निकालो'- मंत्री तानाजी सावंत ने पुलिस अधीक्षक पर दबाव डाला! वे मंत्री हैं?' महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस की महासचिव सोनम लक्ष्मी घाग ने सवाल किया कि, 'ये मंत्री हैं या गुंडे?'

एकनाथ शिंदे ने दी थी नसीहत

तानाजी सावंत के आएदिन बड़बोले बयान को लेकर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे भी चिंतित हैं। बीते दिनों उन्होंने तानाजी सावंत के लिए नसीहत भी दी थी। एकनाथ शिंदे ने कहा था कि ज्यादा बोल-बच्चनगिरी करके वह अपनी ही फजीहत करवा रहे हैं। मराठा आरक्षण मुद्दे पर भी तानाजी शाह ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.